इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज (22 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) आमने-सामने है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में LSG ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि टीम में दो बदलाव हैं। एम सिद्धार्थ की जगह दिग्वेश राठी आए हैं और आवेश खान को मयंक यादव ने रिप्लेस किया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स बिना किसी बदलाव के उतरी है।

दोनों टीमों की जीत की तलाश

LSG की टीम लगातार तीन मैच हारकर आ रही है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स भी बैक टू बैक दो मुकाबले गंवा चुकी है। ऐसे में ये दोनों टीमें हार का सिलसिला तोड़ने के लिए बेताब हैं। LSG खासकर अपने घर में जीतना चाहेगी। IPL 2026 में वह अपने घरेलू मैदान पर दो मैच हार चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: 'उसे अब ये जरूर सीखना...' ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास सलाह

RR का टॉप ऑर्डर बनाम LSG का पेस अटैक

इस मुकाबले में RR के टॉप ऑर्डर और LSG के पेस अटैक की दिलचस्प भिड़ंत पर सबकी निगाहें रहेंगी। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले में बेखौफ होकर खेल रहे हैं। ध्रुव जुरेल भी दिखा चुके हैं कि उनमें क्या क्षमता है। ये तीनों बल्लेबाज RR के 71% रन बना रहे हैं। हालांकि यहां उनके सामने मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव और मोहसिन खान की कठिन चुनौती होगी। यह पेस चौकड़ी इकाना की लाल पिच पर यशस्वी और वैभव को मुश्किल में डाल सकती है।

 

यह भी पढ़ें: पावरप्ले में ही हार जा रही है LSG, आंकड़े दे रहे गवाही

टेबल में LSG और RR की स्थिति जानिए

LSG 6 मैचों में 2 ही जीत दर्ज कर पाई है और वह 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में 9वें नंबर पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इतने ही मैचों में 4 जीत हासिल की है। वह 8 पॉइंट्स के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

 

लखनऊ सुपर जायंट्स - मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव, मोहसिन खान

 

राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा