इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 47वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या नहीं खेल रहे हैं। MI की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। सूर्या ने टॉस के दौरान कहा कि हार्दिक की तबीयत नहीं ठीक नहीं है। हमारे अपने रोहित शर्मा वापसी कर रहे हैं। सूर्या ने ये भी बताया कि ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश को मौका मिला है।

LSG ने पूरन को अभी भी नहीं किया बाहर

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने निकोलस पूरन को एक और मौका दिया है। पूरन मौजूदा सीजन में 8 पारियों में 10.25 के साधारण औसत और 81.18 के बेहद खराब स्ट्राइक रेट से 82 रन ही बना पाए हैं। इसके बावजूद LSG ने उन्हें टीम से बाहर नहीं किया है। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस LSG के लिए डेब्यू कर रहे हैं।

 

इंग्लिस अपनी शादी की व्यस्तता के कारण सीजन की शुरुआत में अनुपलब्ध थे। अब मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। उनके आने से जॉर्ज लिंडे को बाहर जाना पड़ा है। इसके अलावा LSG ने मुकुल चौधरी की जगह अक्षत रघुवंशी को उतारा है। कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि गेंदबाजी में भी बदलाव है लेकिन हम बाद में डिसाइड करेंगे कि कौन खेलेगा।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच फिल सॉल्ट लौटे घर, RCB के लिए वापस आएंगे या नहीं?

पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर हैं दोनों टीमें

MI और LSG पॉइंट्स टेबल में फिलहाल आखिरी दो स्थानों पर बनी हुई है। दोनों के पास 4-4 पॉइंट्स हैं। MI ने LSG से एक मैच ज्यादा खेला है लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वह 9वें पायदान पर है। MI की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हैं। वहीं LSG के पास अभी भी मौका है। वह अपने बाकी बचे 6 मुकाबले जीत लेती है तो प्लेऑफ में पहुंच सकती है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की दो फिसड्डी टीमें आमने-सामने, कैसा खेलेगी वानखेड़े की पिच?

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

LSG - मिचेल मार्श, जोश इंगलिस, निकोलस पूरन, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान, प्रिंस यादव

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद

 

MI - रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

 

इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट - रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट