इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 47वां मुकाबला आज (4 मई) मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाना है। पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर मौजूद दोनों टीमों की टक्कर शाम 7:30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में होगी।

 

LSG 8 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ टेबल में अंतिम स्थान पर है। वह लगातार 5 मैच हारकर आ रही है। MI 9 मैचों में 4 पॉइंट्स लेकर 9वें नंबर पर है। उसने लगातार 3 मुकाबले गंवाए हैं। MI के 5 मैच बचे हुए हैं। इन सभी में भी वह जीत दर्ज करती है, तब भी उसके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल होगा। वहीं अगर आज के मुकाबले में MI हारती है तो उसकी बची-खुची उम्मीदें खत्म हो जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें: वानखेडे़ स्टेडियम में MI और LSG की टक्कर, जसप्रीत बुमराह पर नजरें क्यों हैं?

जोश इंग्लिस के आने से LSG करेगी वापसी?

LSG के 6 मैच बचे हैं। इन सभी में जीत दर्ज कर वह प्लेऑफ के करीब पहुंच सकती है। ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत टीम को जीत की पटरी पर वापस लेने के लिए एड़ी चोटी को जोर लगाना चाहेंगे। LSG को जोश इंग्लिस के आने से भी मजबूती मिलेगी, जो अब सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं। निकलोस पूरन या एडन मारक्रम की जगह उन्हें खिलाया जा सकता है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

MI vs LSG मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम की चार नंबर की पिच पर खेला जाएगा। IPL 2026 में यह पिच एक बार ही इस्तेमाल में लाई गई है। उस मैच में पंजाब किंग्स ने MI के खिलाफ 196 रन के टारगेट को 21 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था। ऐसे में आज भी एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें: 15,600 करोड़ में डील, 2 दिग्गज पार्टनर, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक कौन हैं?

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

लखनऊ सुपर जाइंट्स - मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), जोश इंग्लिस/निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी, मोहसिन खान

 

मुंबई इंडियंस - विल जैक्स, रायन रिकलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा