इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में  रॉयलड चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बेहद मजबूत स्थिति में है। उसने 9 में से 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। RCB प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। उसे टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए अब 5 मैचों में कम से कम 2 जीत की जरूरत है। 

 

RCB का प्लेऑफ में पहुंचना तय माना जा रहा है लेकिन टूर्नामेंट के इस अहम मोड़ पर उसे बड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ ओपनर फिल सॉल्ट अपने घर लौट गए हैं। सॉल्ट उंगली की चोट के कारण RCB के पिछले 3 मुकाबलों में नहीं उतर पाए थे।

 

यह भी पढ़ें: LSG के खिलाफ MI ने चुनी बैटिंग, रोहित शर्मा की वापसी; हार्दिक पंड्या बाहर

स्कैन के लिए UK लौटे सॉल्ट

RCB ने खुलासा नहीं किया था कि सॉल्ट को किस तरह की चोट लगी है लेकिन ESPNcricinfo ने रिपोर्ट किया है कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर है। रिपोर्ट के मुताबिक, सॉल्ट चोट लगने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए वापस UK लौट आए हैं और उन्होंने अपनी उंगली का स्कैन भी कराया है। RCB को उम्मीद है कि सॉल्ट जल्द चोट से उबरकर वापसी करेंगे। इसलिए उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 की दो फिसड्डी टीमें आमने-सामने, कैसा खेलेगी वानखेड़े की पिच?

बेथेल करेंगे कोहली के साथ ओपनिंग

सॉल्ट ने चोटिल होने से पहले 6 पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बटोरे थे। उनकी गौरमैजूदगी में RCB के लिए विराट कोहली के साथ जैकब बेथेल ओपनिंग कर रहे हैं। बेथेल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है लेकिन समझा जा रहा है कि सॉल्ट के फिट होने तक वह ही कोहली के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।