इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता है। वहीं विकेट लेने के मामले में सबसे आगे रहने वाले गेंदबाज पर्पल कैप जीतते हैं। यह सिलसिला IPL की शुरुआत से चला आ रहा है। 2008 में खेले गए टूर्नामेंट के पहले सीजन में पाकिस्तान के सोहैल तनवीर टॉप विकेट टेकर रहे थे। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 22 विकेट झटके और पर्पल कैप अपने नाम किया। अगले दो सीजन में आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा ने यह अवॉर्ड जीता। दोनों डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे।

 

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो एक से ज्यादा बार पर्पल कैप जीतने वाले पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2013 और 2015 में सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। ब्रावो ने 2013 में 32 विकेट झटके, जो एक सीजन में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड है। हर्षल पटेल ने भी 2021 सीजन में 32 विकेट लिए थे। हर्षल दो अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए पर्पल कैप जीतने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने 2021 में RCB के साथ और फिर 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय तेज भुवनेश्वर कुमार लगातार दो बार पर्पल कैप जीतने वाले पहले और इकलौते गेंदबाज हैं। देखिए अब तक के पर्पल कैप विनर्स की लिस्ट।

 

यह भी पढ़ें: मार्श, हेडन, सचिन, कोहली... IPL में कब, किसने जीता ऑरेंज कैप, देखिए पूरी लिस्ट

IPL पर्पल कैप विनर लिस्ट

  • 2008 - सोहैल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स) - 22 विकेट
  • 2009 - आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स) - 23 विकेट
  • 2010 - प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स) - 21 विकेट
  • 2011 - लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस) - 28 विकेट
  • 2012 - मोर्ने मोर्कल (दिल्ली डेयरडेविल्स) - 25 विकेट
  • 2013 - ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) - 32 विकेट
  • 2014 - मोहित शर्मा (चेन्नई सुपर किंग्स) - 23 विकेट
  • 2015 - ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स) - 26 विकेट
  • 2016 - भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) - 23 विकेट
  • 2017 - भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद) - 26 विकेट
  • 2018 - एंड्रयू टाई (किंग्स XI पंजाब) - 24 विकेट
  • 2019 - इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स) - 26 विकेट
  • 2020 - कैगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स) - 30 विकेट
  • 2021 - हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - 32 विकेट
  • 2022 - युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स) - 27 विकेट
  • 2023 - मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस) - 28 विकेट
  • 2024 - हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स) - 24 विकेट
  • 2025 - प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) - 25 विकेट