इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB को अपने घर में ही पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। उसे दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से मात दी थी।
डिफेंडिंग चैंपियन टीम जीत की पटरी पर वापस लौटने के इरादे से उतरेगी। दूसरी तरफ GT भी अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है। वह भी वापसी करने के लिए बेताब होगी। ऐसे में एक जोरदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। उससे पहले आइए जानते हैं पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: चोट कंधे पर लगी और बहाना सिर का कर दिया? मुंबई इंडियंस के फैसले पर हंगामा
RCB vs GT पिच रिपोर्ट
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हमेशा रनों की बारिश देखने को मिलती है। सपाट पिच और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को काफी रास आता है। RCB और GT की टक्कर उसी पिच पर होगी, जिस पर मेजबान टीम ने CSK और DC का सामना किया था। RCB और CSK का मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा था। RCB ने 249 रन बना डाले थे।
DC वाले मैच में गेंदबाजों के लिए भी कुछ मदद थी, क्योंकि यह दोपहर का मैच था। पिच सूखी थी, जिससे बल्ले और गेंद के बीच बेहतर संतुलन देखने को मिला था। यह मैच रात में है और पिच पर काफी पानी डाला गया है। ऐसे में संभावना है कि फिर से बल्लेबाजों की चांदी रहेगी।
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने मुंबई के खिलाफ जड़ा शतक, की रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:
गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान/कुमार कुशाग्र, जेसन होल्डर/ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड/जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार
