अभिषेक शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद 135 रनों की तूफानी पारी खेली और सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से बड़ी जीत दिलाई। मैच के बाद अभिषेक ने अपने पिता को भावुक अंदाज में याद किया।


अभिषेक शर्मा के पिता साइटस्क्रीन के पास बैठकर अभिषेक शर्मा की इस मास्टरक्लास पारी को देख रहे थे। अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की धुनाई की और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

यह भी पढ़ें: कोहली की बराबरी, रोहित को छोड़ा पीछे, अभिषेक शर्मा ने शतक ठोक तोड़े सारे रिकॉर्ड

'अगली बार एक कैमरा मेरे पापा पर...'

उन्होंने ब्रॉडकास्टर से कहा, 'अगली बार एक कैमरा मेरे पिता पर जरूर फोकस करे। उनका रिएक्शन देखना बहुत मजेदार होता है। मैं हमेशा उनकी तरफ देखता हूं और वह मुझे निर्देश देते रहते हैं, जिससे मुझे मदद मिलती है।'

'पिता सिखाते हैं कैसे खेलना है'

अभिषेक शर्मा ने कहा, 'हैदराबाद में भी वह स्क्रीन के पास बैठे रहते हैं। जब मैं नॉन-स्ट्राइकर एंड पर होता हूं तो वो मुझे बताते हैं कि कैसे खेलना है। यह सिलसिला आज भी जारी है।'

 

 

धमाकेदार पारी पर क्या कहा है?

अभिषेक ने टीम के माहौल की तारीफ करते हुए कहा, 'कैप्टन और कोच का सपोर्ट बहुत जरूरी है। 2024 में सनराइजर्स का माहौल मेरे लिए गेम-चेंजर साबित हुआ। शुरुआत थोड़ी धीमी रही, इसलिए हमने प्लान बदल दिया। मैं बस दर्शकों का मनोरंजन करना चाहता था।'

यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा या ईशान किशन, पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कौन बनेगा SRH का कप्तान?



अभिषेक शर्मा ने कहा, 'यह स्टेडियम और दर्शकों के लिए प्यार है, जो पूरे टूर्नामेंट में हमारा साथ देते हैं।'

अभिषेक शर्मा ने मैच कैसे जिताया?

अभिषेक शर्मा ने 20 ओवर तक बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी इस शानदार पारी को परिवार को डेडीकेट किया। अभिषेक की बहन इन दिनों बीमार हैं, वह मैच नहीं देख पाईं। उन्हें भी अभिषेक शर्मा ने याद किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में 242/2 का विशाल स्कोर बनाया और दिल्ली कैपिटल्स को आसानी से हरा दिया।