भारतीय टीम इस महीने आयरलैंड दौरे पर जाने वाली है, जहां वह मेजबान टीम से दो टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया को जुलाई में इंग्लैंड से 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए शनिवार (6 जून) को भारतीय टीम का ऐलान किया गया था, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी नाम शामिल था। 

 

अब BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली टीम से सिराज का नाम हटा दिया है। बोर्ड ने मंगलवार (9 जून) को एक बयान जारी कर कहा कि मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच हुई बातचीत के बाद सिराज को आराम करने की सलाह दी गई है। 

 

सिराज ने IPL 2026 में 17 मैच खेले थे। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौते टेस्ट में 13 ओवर गेंदबाजी की थी। ऐसे में उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए BCCI ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है, ताकि लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले उन्हें पूरा आराम और रिकवरी मिल सके। सेलेक्शन कमिटी ने सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टी20 टीम में शामिल किया है।

 

यह भी पढ़ें: जहां फेल हुए वैभव सूर्यवंशी... वहां चला ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला, ठोका दमदार शतक

श्रेयस अय्यर के हाथों में है कमान

भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर बने हैं। सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर बोर्ड ने कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस को सौंपी है। बतौर कप्तान उनका पहला असाइनमेंट आयरलैंड दौरा है। इसके बाद इंग्लैंड में उनकी कप्तानी की परीक्षा होगी। श्रेयस की अगुवाई वाली टीम में वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव जैसे युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई है। 15 साल के वैभव भारतीय टीम में सेलेक्ट होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। आगामी सीरीज में उन पर भी सभी की नजरें हैं।

 

यह भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर बड़ा अपडेट...  ODI सीरीज खेलेंगे या नहीं? हो गया साफ

 

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए अपडेटेड भारतीय टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम का शेड्यूल

26 जून - पहला टी20, बेलाफास्ट, शाम 7:30 बजे से

28 जून - दूसरा टी20, बेलाफास्ट, शाम 7:30 बजे से

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का शेड्यूल

  • 1 जुलाई - पहला टी20, चेस्ट ली स्ट्रीट, रात 10 बजे से
  • 4 जुलाई - दूसरा टी20, मैनचेस्टर, शाम 7 बजे से
  • 7 जुलाई - तीसरा टी20, नॉर्टिंघम, रात 10 बजे से
  • 9 जुलाई - चौथा टी20, ब्रिस्टल, रात 10 बजे से
  • 11 जुलाई - पांचवां टी20, साउथैम्पटन, शाम 7 बजे से
  • 14 जुलाई - पहला वनडे, बर्मिंघम, दोपहर 3:30 बजे से
  • 16 जुलाई - दूसरा वनडे, कार्डिफ, शाम 5:30 बजे से
  • 19 जुलाई - तीसरा वनडे, लॉर्ड्स, दोपहर 3:30 बजे से