ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (27 फरवरी) इंग्लैंड-न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाना है। न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ जीत जरूरी है। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है। ऐसे में उसे कोई टेंशन नहीं है लेकिन उसकी हार पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

 

अगर इंग्लैंड जीतता है तो पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। इंग्लैंड की जीत के बाद पाक टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। अगर आज न्यूजीलैंड की टीम जीतती है तो पाकिस्तान का सफर यहीं खत्म हो जाएगा। भारतीय फैंस भी चाहते हैं कि न्यूजीलैंड ही जीते। आइए इसके पीछे की वजह समझते हैं।

 

यह भी पढ़ें: भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

कीवी टीम की जीत से क्यों खुश होंगे भारतीय फैंस?

न्यूजीलैंड जीत से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद पहले सेमीफाइनल का वेन्यू भी तय हो जाएगा। कीवी टीम अगर इंग्लैंड को हरा देती है तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं पाकिस्तान के अंतिम-4 में पहुंचने पर पहले सेमीफाइनल की मेजबानी कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम करेगा। इसीलिए भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि न्यूजीलैंड जीते, ताकि वे ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में बड़े मुकाबले का लुत्फ उठा सकें।

हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं कीवी

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम अगर हार भी जाती है तो उसके सेमीफाइनल के चांसेज धूमिल नहीं होंगे। बस कीवी टीम को यह मुकाबला बड़े अंतर से नहीं हारना होगा। अगर वह करीबी मुकाबले में इंग्लैंड से हारती है तो पाकिस्तान के लिए उसके नेट रन रेट से आगे निकलना बेहद मुश्किल होगा।

 

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर या कर्नाटक, ड्रॉ हुआ रणजी फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन?

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-XI:

इंग्लैंड - फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डावसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

 

न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन