विमेंस प्रीमिर लीग (WPL) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होने जा रही है। पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट के चौथे सीजन का फाइनल 9 फरवरी (बुधवार) को खेला जाएगा। WPL के इतिहास में पहली बार खिताबी मुकाबला वीकेंड पर नहीं होगा। चौथे सीजन में दो डबल हेडर मुकाबले होंगे, जिसे शनिवार के दिन रखा गया है।
किन वेन्यू पर होंगे मैच?
28 दिन तक चलने वाला यह टूर्नामेंट दो वेन्यू पर आयोजित होगा। 9 जनवरी से 17 जनवरी तक नवीं मुंबई में पहला लेग होगा। इस दौरान नवी मुंबई डीवाई पाटिल स्टेडियम में 11 मैच खेले जाएंगे। दो-डबल हेडर यहीं होंगे। वहीं दूसरा लेग वडोदरा में होगा। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में एलिमिनेटर और फाइनल समेत कुल 11 मैच होंगे। WPL के चैयरमैन जयेश जॉर्ज ने ऑक्शन के दिन वेन्यू और तारीखों की घोषणा की।
यह भी पढ़ें: WPL ऑक्शन में वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों को कितने पैसे मिले?
जनवरी-फरवरी के विंडो में पहली बार हो रहा टूर्नामेंट
WPL जनवरी-फरवरी के विंडो में पहली बार हो रहा है। इससे पहले टूर्नामेंट का आयोजन फरवरी-मार्च में होता था। इस विंडो में अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है, जिसके चलते WPL को जनवरी-फरवरी में रखा गया है। WPL की समाप्ति के 10 दिन भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया मेजबान टीम केच खिलाफ 3 टी20, 3 वनडे और एक टेस्ट मैच खेलेगी।
यह भी पढ़ें: WPL नीलामी में किस टीम के पास हैं सबसे ज्यादा खिलाड़ी? लिस्ट देखिए
WPL 2026 का फुल शेड्यूल
नवी मुंबई लेग
- 9 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 10 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
- 10 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 11 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
- 12 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स
- 13 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
- 14 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 15 जनवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स
- 16 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
- 17 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 17 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वडोदरा लेग
- 19 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 20 जनवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 22 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स
- 24 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 26 जनवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
- 27 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 29 जनवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 30 जनवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
- 1 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
- 3 फरवरी: एलिमिनेटर
- 5 फरवरी: फाइनल
