असम के गुवाहाटी के एक होटल में पांच लोगों की हत्या करने का आरोपी अब एनकाउंटर में मार दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को वह पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे गोली मारी गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 26 अक्टूबर को गुवाहाटी के बिलास इन होटल में हुए इस हत्याकांड के थोड़ी देर बाद ही आरोपी घनकांत गोगोई को गिरफ्तार कर लिया गया था। इस हमले में मारे गए पांच लोग एक ही परिवार के थे और एक अन्य शख्स इसी परिवार के लिए काम करता था।
26 अक्तूबर को हुई इस घटना की जांच के लिए 27 अक्तूबर को एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। उसी दिन आरोपी घनकांत गोगोई को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया था। इस घटना के पास पीड़ित परिवार के लोगों ने मांग की थी कि आरोपी को एनकाउंटर में मार डालना चाहिए।
यह भी पढ़ें: सफारी कार से ले जा रहे थे 20 हजार कारतूस, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
क्यों और कैसे हुआ एनकाउंटर?
इस केस की जानकारी देते हुए एसएसपी पपोरी चेतिया ने बताया, 'केस नंबर 10806 के आरोपी को को गुवाहाटी से शिवसागर लाया जा रहा था। रास्ते में उसने टॉयलेट करने की बात कही और इस इलाके में गाड़ी रोकी गई। वह एक ट्रेन्ड शूटर है। उसे जब गाड़ी से उतारा जा रहा था तो उसने इस केस के जांच अधिकारी सर्विस पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसी खींचतान में 3 गोलियां चलीं। 2 गोलियां गाड़ियां में ही मिली हैं।'
उन्होंने आगे बताया, 'इस धक्का-मुक्की में जांच अधिकारी को गोली न लग जाए इसलिए एक अन्य PSO को अपनी सर्विस गन से फायर करना पड़ा। इसी में आरोपी को भी गोली लगी। जब उसे अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस अधिकारी के पैर में गोली लगी है लेकिन अब उनकी हालत स्थिर है।'
यह भी पढ़ें: पंजाब के मानसा में प्रदर्शनों का चेहरा बने लक्खा सिधाना और भाना सिद्धू कौन हैं?
क्यों हुई था गुवाहाटी हत्याकांड?
अब तक की जांच के मुताबिक, होटल बिलास इन को घनकांत गोगोई ने 5 साल के लिए लीज पर लिया था। वहीं, भराली परिवार इसका मालिक है। 10 सितंबर 2025 को लीज के लिए हुए समझौते में तय हुए थे कि 1.8 लाख लाख रुपये मासिक किराया होगा। 26 अक्तूबर को ये सभी लोग साथ बैठकर विवाद सुलझाने के लिए इकट्ठा हुए थे। बातचीत में ही बहस शुरू हो गई और हाथापाई होने लगी।
इसी बीच घनकांत गोगोई ने अपनी 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में कुल 6 लोगों को गोली लगी। 6 में से 5 लोगों की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया था।
