बिहार की मोकामा विधानसभा टीस से जेडीयू विधायक अनंत सिंह पर एक नई एफआईआर दर्ज हो गई है। पिछले दिनों अनंत सिंह गोपालगंज जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में नाच-गाना का भी कार्यक्रम रखा गया था। आरोप है कि इसी कार्यक्रम में अनंत सिंह ने हथियार लहराए और बाद में सवाल पूछने पर गाली दे बैठे।

 

अपनी बेबाक और दबंग शैली के लिए मशहूर अनंत सिंह के खिलाफ गोपालगंज में आर्म्स एक्ट और अश्लीलता फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है।  जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने गुस्से भरे लहजे में चुनौती देते हुए कहा, 'केस से मेरा कौन क्या उखाड़ लेगा?'

 

यह भी पढ़ें: 11 साल में सुवेंदु के 3 करीबियों की हुई मौत, PA से लेकर बॉडीगार्ड तक की जान गई

पूरा मामला क्या है?

दरअसल, अनंत सिंह गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव पहुंचे थे। यहां 2-3 मई को गुड्डू राय के घर पर एक जनेऊ संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में अनंत सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए बार बालाओं के डांस का आयोजन किया गया था।

अश्लीलता परोसने का आरोप

आरोप है कि कार्यक्रम में डांस के दौरान न केवल अश्लीलता परोसी गई, बल्कि अनंत सिंह के समर्थकों और वहां मौजूद दूसरे लोगों ने खुलेआम अवैध और लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन किया। हथियारों के साथ नाचते हुए कई लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

 

 

 

 

एसपी ने दिया FIR का आदेश

सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। गोपालगंज के एसपी के निर्देश पर इस मामले में अनंत सिंह समेत 9 लोगों को नामजद और कई अज्ञात को आरोपी बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: ब्रांडेड डिब्बों में नकली तेल का खेल, छापा पड़ा तो पिटे कमिश्नर; फट गई शर्ट

 

इसी एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा, 'केस से क्यों डरेंगे? क्या केस होने से मेरा झां** उखड़ने वाला है? अगर सरकार को ऐसे कार्यक्रमों से आपत्ति है, तो उसे नाच-गाने और निमंत्रण पर ही रोक लगा देनी चाहिए। सरकार अखबार में निकाल दे कि निमंत्रण में नहीं जाएं और वहां नाच-गाना नहीं हो।' 

 

उन्होंने कहा कि वे एक सामाजिक कार्यक्रम में गए थे और वहां जो कुछ हुआ उसके लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं।