परिसीमन विधेयक पर देश के सियासी दल बंटे नजर आ रहे हैं। केंद्र सरकार को कई विपक्षी दलों का साथ मिला है। वहीं कांग्रेस ने विधेयक के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। राहुल गांधी आरोप है कि परिसीमन बिल देश से लोकतंत्र खत्म करने की साजिश है। इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर ने भी परिसीमन मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक पाकिस्तान के इशारे पर लाया गया है। उन्होंने आरएसएस को पाकिस्तान आधारित संगठन बताया।
प्रकाश अंबेडकर ने कहा, 'मैं कहूंगा कि यह परिसीमन विधेयक आरएसएस-बीजेपी सरकार पाकिस्तान के इशारे पर ला रही है। किसी ने इसकी मांग नहीं की थी। राज्य संसद में अपने मौजूदा प्रतिनिधित्व से खुश थे।'
यह भी पढ़ें: भारत ने चीन को 3-1 से हराया, लगातार तीसरी बार जीती महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
'परिसीमन को चीन-पाकिस्तान से जोड़ा'
उन्होंने आगे कहा, 'चीन 'सेवन सिस्टर्स' यानी पूर्वोत्तर राज्यों पर कब्जा करना चाहता है और पाकिस्तान बांग्लादेश के निर्माण का बदला लेना चाहता है। इस कारण दोनों का एक साझा एजेंडा है- भारत को तोड़ना। जनसांख्यिकी एक ऐसा आधार है, जिसके जरिए भारत में अशांति फैलाई जा सकती है और इसकी शुरुआत पाकिस्तान-आधारित संगठन आरएसएस ने कर दी है। डीएमके और अन्य संगठन, जो हमेशा से संघर्ष करते रहे हैं, उन्हें इस विधेयक के खिलाफ वोट करना चाहिए और इसे हरा देना चाहिए, ताकि भारत एकजुट बना रहे।'
विपक्ष के कई दल विधेयक के समर्थन में
सोमवार यानी 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार इसी सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संसोधन विधेयक पेश करेगी। अबकी बार मोदी सरकार को डीएमके, शरद पवार की पार्टी और जगनमोहन की वाईएसआरसीपी का समर्थन मिला है।
यह भी पढ़ें: बिहार: 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेंगे, 10 जिलों में शुरू होगी हवाई सेवा
मोदी सरकार ने अप्रैल में संशोधन विधेयक को पेश किया था। दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने पर बिल पारित नहीं हो सके थे। तेलंगाना के विपक्षी दल बीआरएस ने भी बिल के समर्थन में मतदान करने का एलान किया है। उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) ने भी व्हिप जारी करके पार्टी के सभी सांसदों को 29 नवंबर को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।
