दिल्ली के नरेला में शनिवार को सुबह मर्सिडीज और वैगन-आर की टक्कर के बाद 70 साल की एक महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि टक्कर के बाद वैगन-आर पीछे की ओर उछल गई और पास में खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से जा टकराई। इस हादसे की चपेट में आने से 70 वर्षीय उर्मिला की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, वह गाड़ियों के बीच फंस गईं, जिसकी वजह से उन्हें जानलेवा चोटें आईं। दावा किया जा रहा है कि मर्सिडीज के अंदर बीयर की एक बोतल भी मिली।
यह हादसा शनिवार सुबह 8 बजे मामुरपुर इलाके में हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुई। हादसे में वैगन-R के ड्राइवर को भी चोटें आईं, जिसका इलाज किया गया। घटना के बाद नरेला पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची, जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, इलाके का मुआयना किया गया और टक्कर की वजह बनी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: कहीं 52, कहीं O कैंसर डे केयर सेंटर, बढ़ते केस, फिर क्यों पिछड़ रहे राज्य?
तीनों गाड़ियों की मूवमेंट पर भी पुलिस की नजर
इस मामले में नरेला पुलिस स्टेशन में जानलेवा सड़क हादसे से जुड़ी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इलाके का मुआयना किया गया और टक्कर की वजह बनी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हादसे से पहले हुई घटनाओं के क्रम की भी जांच की जा रही है, जिसमें शामिल तीनों गाड़ियों की स्थिति और मूवमेंट भी शामिल है। जांच के हिस्से के तौर पर ड्राइवर और टक्कर देखने वाले अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल बस हादसा: 7 में से 4 मृतक एक ही गांव के, घायलों में 5 बच्चे भी; पसरा मातम
CCTV फुटेज की जांच
पुलिस आसपास के इलाके के CCTV फुटेज की भी जांच कर रही है, ताकि टक्कर से पहले मर्सिडीज और वैगन-आर की स्पीड और मूवमेंट का पता लगाया जा सके और यह तय किया जा सके कि हादसा कैसे हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक अधिकारी ने बताया कि आमने-सामने हुई टक्कर की सही परिस्थितियों का पता की जांच की जा रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या कोई ट्रैफिक नियम तोड़ा गया था या कोई और वजह थी।
