उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र से एक चोरी की घटना सामने आई। जहां गोपालापुर पुरानी बाजार में दिनेश बरनवाल की गहनों की दुकान पर पांच बदमाशों ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए दुकान से सोने और चांदी के गहने जब्त करने का प्रयास किया। व्यापारी और उसकी पत्नी ने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठे हो गए और उसी वक्त लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। बदमाश पूरी तैयारी के साथ चोरी करने आए थे। 

 

यह भी पढ़ें: पर्यटन से कुरुक्षेत्र की हरियाणवी संस्कृति को मिली नई पहचान

 

व्यापारी दिनेश बरनवाल ने बताया कि रविवार को करीब 3 बजे उनकी दुकान पर पांच लोग बोलेरो गाड़ी में आते है। वे पांच लोग खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताते हुए पहचान पत्र दिखाया और जांच के नाम पर दुकान की तलाशी लेने लगे। साथ ही व्यापारी ने आरोप लगाया कि इन फर्जी अधिकारियों ने लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण निकलवाकर एक बैग में भर लिए। इन लोगों ने व्यापारी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की।

        

व्यापारी का लाइसेंसी रिवॉल्वर भी अपने कब्जे में ले लिया। रिवॉल्वर कब्जे में लिए जाने के बाद व्यापारी को उन पर शक हुआ। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, खुद को घिरता देख दो बदमाश पैदल भागने में सफल रहे जबकि तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को बोलेरो समेत पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस की जांच में क्या पता चला?

पुलिस की जांच में वाहन पर लगी नंबर पलेट एक मोटरसाइकिल की पाई गई। पुलिस वाहन, बरामद आभूषण, फर्जी पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी रामपुर थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

यह भी पढ़ें: 'अर्जेंटीना हार जाए तो उसका दोष भी वेणुगोपाल पर आएगा', कांग्रेस नेता ने कसा तंज

थाना अध्यक्ष ने क्या बताया?

थाना अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। व्यापारी की दुकान पर 5 बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे थे, तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है दो बदमाश जौनपुर के हैं, एक वाराणसी का है और बाकी दो बदमाश की तलाश की जा रही है।