कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे कर्मी ट्रेन को पटरी पर लाने में जुटे हैं। यह ट्रेन कानपुर से गोरखपुर जा रही थी। डिप्टी चीफ ट्रैफिक मैनेजर आकांशु गोविल ने बताया कि हादसाग्रस्त ट्रेन चौरी चौरा एक्सप्रेस है। प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। हम जल्द से जल्द बहाली का काम पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
