महेंद्र थार की दहशत लोगों के बीच कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में गोवा में थार सवार ने एक पर्यटक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह नॉर्थ गोवा में घटी। यहां एक पर्यटक ने किराए पर थार कार ली थी, उसने स्कूटरी सवार पर्यटक को टक्कर मार दी। मृतक की उम्र 32 साल  थी। हादसे में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के समय आरोपी थार ड्राइवर नशे में था। पुलिस ने मृतक की पहचान स्थानीय निवासी संकेत दाभोलकर के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सिओलिम में फर्नांडीस वड्डो के पास सुबह करीब 6.30 बजे हुई।

 

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद मंहगी बिजली की मार, यूपी में 10 प्रतिशत बढ़कर आएगा बिल

पुलिस को दी शिकायत में क्या है?

पुलिस शिकायत के अनुसार, आरोपी थार ड्राइवर केरल का रहने वाला 29 साल का यदुकृष्णन। बताया गया है कि कथित तौर पर वह शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और उसने थार को बहुत तेजी और लापरवाही से चलाया। पुलिस शिकायत में कहा गया है कि फर्नांडीस वड्डो के पास, आरोपी ने लेन पार की और सामने से आ रहे एक स्कूटर को टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें: 'चलो कुर्बानी दिखाते हैं', बोलकर दोस्त को मार डाला, खुलासा हुआ, फिर...

घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी

टक्कर लगने पर स्कूटर ड्राइवर संकेत दाभोलकर और पीछे बैठे निश्चल मोराजकर घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दाभोलकर को मापुसा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीछे बैठे मोराजकर का इलाज चल रहा है।