हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर रविवार को एक प्राइवेट बस पलट गई। इस हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को अचानक सीने में दर्द हुआ और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। इसमें ड्राइवर भी घायल हो गई। यह दुर्घटना नूरपुर उपमंडल में पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 11 बजे हुई, जब बस चंबा से ऊना जा रही थी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार ड्राइवर के सीने में अचानक दर्द हुआ, जिसके कारण उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को बचाने में मदद की।
यह भी पढ़ें: UP के कई जिलों में स्मार्ट मीटर का विरोध, कौन देगा इन सवालों के जवाब?
चार लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने बताया कि ड्राइवर समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को कांगड़ा स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि 20 लोगों का इलाज नूरपुर सिविल अस्पताल में हो रहा है।
यह भी पढ़ें: सिवान: BJP नेता के भानजे को मारा, एनकाउंटर में ढेर हुआ सोनू यादव
उधमपुर में हुई थी 21 की मौत
इससे पहले 20 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक बस के खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी और 29 अन्य घायल हो गए थे। मोड़ पर बस मुड़ने समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
