मनाली से पठानकोट जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस शनिवार सुबह कुल्लू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सुबह करीब छह बजे पुलिस लाइन कुल्लू के समीप हुआ। दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल छह लोग सवार थे। हादसे में सभी छह लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल (RH) कुल्लू पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं बताई गई है।

4 यात्रियों समेत ड्राइवर-परिचालक घायल

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर HP-38-9738 है। बस मनाली से पठानकोट की ओर जा रही थी। बस में चार यात्री, चालक और परिचालक सवार थे। हादसे में सभी को चोटें आईं। घायलों में श्याम लाल (45) पुत्र लाला राम, निवासी बसकोला, डाकघर कट्रैन, कुल्लू और कृष्ण थापा (42) पुत्र ईमान थापा, निवासी डाकघर एवं तहसील बंदरोल, जिला कुल्लू शामिल हैं।

इसके अलावा छाया देवी (25) पत्नी राकेश कुमार और राकेश कुमार (31) पुत्र सरदारी लाल, दोनों निवासी गांव कुठेड़, डाकघर सिहुंती, जिला पठानकोट, पंजाब भी घायल हुए हैं। बस के चालक मनमोहन सिंह (42) पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव भुट, डाकघर खरोटा, तहसील चुवाड़ी, जिला कांगड़ा तथा परिचालक प्रवीण सिंह (46) पुत्र लाभ सिंह, निवासी गांव खन्नी, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा को भी चोटें आई हैं।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: निर्माणाधीन फोरलेन पुल भरभराकर गिरा, मचा हड़कंप

हादसे के कारणों की जांच

हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे में सभी घायलों को मामूली चोटें आने की सूचना है। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घायलों की सूची

  • श्याम लाल, उम्र 45 वर्ष, कुल्लू
  • कृष्ण थापा, उम्र 42 वर्ष, कुल्लू
  • छाया देवी, उम्र 25 वर्ष, पठानकोट
  • राकेश कुमार, उम्र 31 वर्ष, पठानकोट
  • मनमोहन सिंह, बस चालक, उम्र 42 वर्ष, कांगड़ा
  • प्रवीण सिंह, बस परिचालक, उम्र 46 वर्ष, कांगड़ा