नकली कॉफी पाउडर बनाने वाली कंपनी में 2.8 करोड़ का निवेश कर 60 वर्षीय हैदराबाद की महिला के साथ धोखाधड़ी हुई। महिला ने अपने भाई सहित 6 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

 

5.7 करोड़ के इनवेस्टमेंट स्कीम में महिला को हाई रिटर्न मिलने का वादा किया गया था। इस घोटाले में महिला समेत कई लोगों के साथ ठगी हुई है। 

 

यह भी पढ़ें: मुंबई में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाओं को बचाया गया

भाई और भाभी ने महिला के साथ की धोखाधड़ी

दरअसल, व्यवसायी महिला से 2019 में उसके भाई और उसकी पत्नी ने संपर्क किया था। दोनों ने महिला को निवेश पर 4% मासिक रिटर्न देने का वादा किया था। उन्होंने दावा किया कि पैसे का इस्तेमाल केन्या स्थित एक कॉफी पाउडर निर्माण कंपनी को फंड करने के लिए किया जाएगा जिसका एक यूनिट अमेरिका में भी है।

 

महिला का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल की तस्वीरें और वीडियो दिखाए, जिसमें दावा किया कि वह इस कॉफी पाउडक के प्रमोटर हैं।

 

यह भी पढ़ें: गिरिडीह हिंसा: दो पक्षों में झड़प के बाद फूंक दीं गाड़ियां और दुकानें

महिला सहित कई अन्य लोगों के भी पैसे फंसे

केंद्रीय अपराध थाने के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बताया कि कंपनी के मालिक को वह जानते हैं और आरोपियों में से एक कंपनी में भागीदार बनने जा रहा है। अपने भाई पर भरोसा करके व्यवसायी महिला ने 2.8 करोड़ का निवेश किया। फिर उसने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी 2.2 करोड़ और निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। अन्य लोगों ने 70 लाख का निवेश किया, जो कुल मिलाकर 5.7 करोड़ हो गया।

 

शुरुआत में, आरोपियों ने निवेशकों को यह विश्वास दिलाते हुए रिटर्न भी दिया। हालांकि, कुछ समय बाद भुगतान बंद हो गया और जब महिला ने अपने भाई से इस बारे में पूछा, तो आरोपी सवालों को टालते रहा। जब महिला ने अपने भाई से इस बारे में दोबारा पूछा, तो उसने गालियां दीं। पीड़ितों को केवल 90 लाख का रिटर्न मिला।