तेलंगाना के रहने वाले छात्र श्रीनाथ रेड्डी (25) की मौत हो गई है। वह इंग्लैंड के लीसेस्टर यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री कर रहा था। मगर, 23 जून को श्रीनाथ अपने घर में मरा हुआ पाया गया। हालांकि, मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

 

छात्र श्रीनाथ रेड्डी तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के तलमदला गांव के रहने वाले थे। वह किसान परिवार से आते हैं। परिवार ने श्रीनाथ को पढ़ाने के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था। परिवार ने इंग्लैंड में श्रीनाथ की पढ़ाई के लिए एक एजुकेशन लोन और रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए थे। वह लंदन में सिर्फ एक साल से रह रहा था।

 

यह भी पढ़ें: 'सिया भी सोनम जैसी, मत दो जमानत', राजा रघुवंशी की मां ने ऐसा क्यों कहा?

श्रीनाथ रेड्डी कौन थे?

श्रीनाथ रेड्डी के पिता मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि हमारी 22 जून को उससे बात हुई थी। उन्होंने कहा, 'वह काफी अच्छे मूड में था। बातचीत नॉर्मल थी। उसी रात, श्रीनाथ अपने दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी में गया। अगली सुबह उनके रूममेट ने श्रीनाथ को कमरे में बेहोश पाया।'

 

यह भी पढ़ें: LDA के पूर्व VC, अफसर, इंजीनियर..., अलीगंज अग्निकांड में कौन-कौन नपेगा?

इग्लैंड में पुलिस जांच की जारी

हालांकि, श्रीनाथ रेड्डी की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। उनके साथियों ने बताया है कि श्रीनाथ ने सुसाइड किया है, लेकिन उनके पिता का कहना है कि परिवार को मौत की पक्की वजह नहीं बताई गई है। इग्लैंड में पुलिस जांच की जा रही है।

परिवार ने लगाई सरकार से गुहार

पीड़ित पिता मधुसूदन रेड्डी ने केंद्र और तेलंगाना राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा है कि वह उनके बेटे के शव को जल्दी वापस लाने में मदद करें ताकि परिवार अंतिम संस्कार कर सके। इंग्लैंड से श्रीनाथ के पर्थिव शरीर को वापस लाने के लिए परिवारने पैसे जुटाने के लिए एक GoFundMe कैंपेन शुरू किया है।