छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भोजराज नाग का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया है, जिसमें वह अंधविश्वास को बढ़ावा देते हुए सामने आए हैं। उन्होंने यह दावा करके नई बहस छेड़ दी है कि उन्होंने बालोद जिले में बूढ़ादेव और महादेव की पूजा करके और नींबू काटकर बारिश रोक दी। भोजराज नाग इससे पहले भी जनता के बीच झाड़-फूंक और 'भूत भगाने' का जिक्र करते रहे हैं।
बीजेपी सांसद इससे पहले उन अधिकारियों को 'नींबू काटने' की धमकी दे चुके हैं जो पब्लिक की शिकायतों का जवाब नहीं देते थे। इस बात का मतलब यह निकाला गया कि उन्होंने किसी बुरी किस्मत को दूर करने के लिए के लिए कोई रस्म की है। उन्होंने पहले भी झाड़-फूंक और इसी तरह के बयान दिए हैं।
यह भी पढ़ें: नोएडा में दो बहनों से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर पिस्तौल दिखाकर धमकाया
मुख्यमंत्री के सामने दिया बयान
भोजराज नाग ने यह बयान मंगलवार को डौंडीलोहारा में कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन स्कीम के इवेंट में शामिल शामिल थे। इस बयान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बयान वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भोगराज नाग का मजाक उड़ाते हुए और अंधविश्वास विरोधी फैलाने की आलोचना की है।
भोजराज ने कहा क्या?
राज्य में खराब मौसम का जिक्र करते हुए भोजराज ने नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल आधी रात के आसपास आया था और पिछले दिन भी हालात खराब थे। फिर उन्होंने कहा कि उन्होंने बुद्धदेव और महादेव भगवान से प्रार्थना की और बारिश रोकने के लिए एक नींबू काटा ताकि कार्यक्रम आगे बढ़ सके।
बीजेपी सांसद ने कहा, 'अब कार्यक्रम सफल हो गया है। अगर बारिश होनी है तो होने दो।' उनके इस बयान पर मंच पर मौजूद सीएम साय और दूसरे लोग मुस्कुराने और हंसने लगे।
यह भी पढ़ें: नेशनल लॉ स्कूल का दीक्षांत समारोह रद्द, जानिए छात्रों को अब कैसे मिलेगी डिग्री?
'महंगाई के लिए भी ऐसा करो'
बीजेपी सांसद के इस बयान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस चीफ दीपक बैज ने हमला किया है। कांग्रेस ने सांसद का मजाक उड़ाते हुए कहा कि भोजराज नाग दिखावा और अंधविश्वास फैलाकर गलत जानकारी दे रहे हैं। नाग के दावे पर तंज कसते हुए दीपक बैज ने कहा, 'अगर नींबू काटने से बारिश रूक सकती है, तो उन्हें चीनी की कीमतें और महंगाई कम करने के लिए भी एक नींबू काटना चाहिए।'
