कर्नाटक राज्य में स्थित बंटवाल के कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) नए बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही 21 साल की युवती लावण्या की एक युवक ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस को एकतरफा प्यार का शक है और जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवती का दूर का रिश्तेदार था जो घटना के बाद से ही मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।  

 

लावण्या यूली गांव की रहने वाली थी। गुरुवार शाम को करीब 6 बजे वह बंटवाल के बीसी रोड पर केएसआरटीसी नए बस स्टैंड पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और उसने लावण्या पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के तुरंत बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया।  

 

यह भी पढ़ें: नैनीताल घूमना है? पहले 100 रुपये दीजिए फिर मिलेगी एंट्री

डॉक्टरों ने कहा 'ब्रॉट डेड'

हमले के बाद लावण्या को गंभीर हालत में तुरंत बंटवाल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पूरी जांच की। जांच के बाद उन्होंने लावण्या को 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया यानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान जा चुकी थी। आरोपी की पहचान 22 साल के चेतन के रूप में हुई है। वह बेलथंगडी का रहने वाला है।

 

 

यह भी पढ़ें: बड़े भाई की मंगेतर ने तोड़ दी थी शादी, गुस्साए छोटे भाई ने चाकू मारकर ले ली जान

 

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी लावण्या का दूर का रिश्तेदार था। वह लावण्या से एकतरफा प्यार करता था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब मामले की गहन जांच में जुट गई है। मौके पर एसपी अरुण के साथ दूसरे अधिकारियों की टीम ने मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।