कर्नाटक के बेंगलुरु में कोडीहल्ली इलाके के पास 22 साल की एक लॉ छात्रा अमृता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना तब हुई जब उसने एक लड़के के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। अमृता पर 13 जुलाई की शाम को हमला हुआ था और वह 48 घंटों से ज्यादा समय तक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रही लेकिन 15 जुलाई की शाम को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अमृता और आरोपी धनुष एक ही इलाके में रहते थे। दोनों के परिवार अक्सर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे, जहां उनकी जान-पहचान हुई। यह जान-पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। हालांकि, रिश्ता तब खराब हो गया जब अमृता को पता चला कि धनुष ने उससे अपनी जिंदगी का एक बहुत बड़ा सच छुपाया था। अमृता को पता चला कि धनुष पहले से शादीशुदा था उसका तलाक हो चुका था और उसका एक बच्चा भी है। यह सब जानकर अमृता को धोखा महसूस हुआ जिसके बाद उसने वह रिश्ता खत्म कर लिया और धनुष से दूरियां बना लीं।
यह भी पढ़ें: पति को मारने के बाद मोबाइल चलाती रही डॉक्टर पत्नी, बेटा भी हुआ जख्मी
चाकू से किया हमला
अमृता के रिश्ता तोड़ देने के फैसले से धनुष का छोटा भाई सूर्या बहुत ज्यादा नाराज था। सूर्या ने अमृता को पहले ही धमकी दी थी कि अगर उसने उसके भाई के प्यार को ठुकराया तो वह उसे छोड़ेगा नहीं। 13 जुलाई की शाम को करीब 4:30 बजे अमृता अपने घर पर थी तभी वहां एक विवाद शुरू हुआ। उसी दौरान सूर्या ने अपने पास रखा चाकू निकाला और अमृता के सीने और पीठ पर कई बार हमला कर दिया। हमला करने के बाद सूर्या वहां से भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें: बेरोजगार युवक को रोज ताने मारती थी नानी, चाकू से गला रेतकर ले ली जान
हत्या का केस
अमृता के घरवाले उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां वह 48 घंटों से ज्यादा समय तक डॉक्टरी निगरानी में रही लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस घटना के बाद जेबी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी धनुष और उसके छोटे भाई सूर्या दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। पहले पुलिस ने सामान्य मामला दर्ज किया था लेकिन अमृता की मौत के बाद अब उन पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है।