उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक लड़के ने अपने दोस्त को बकरीद की कुर्बानी दिखाने के लिए बुलाया। उसके बाद चाकू से हमला कर दोस्त की जान ले ली। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद घायल लड़के को उसके दोस्त ने नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायल लड़के को मृत घोषित कर दिया। लड़के की मौत के बाद उसके परिवार में शोक का माहौल है। मृत लड़के की मां ने पुलिस से न्याय की मांग की है। उनका कहना है कि आरोपी को तुरंत पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
यह मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके का है। जहां 28 मई के दिन असद नाम के आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाया था। उन्हीं में एक दोस्त सूर्या भी था, जिसे वह कुर्बानी दिखाने ले जा रहा था। उसी दौरान असद ने सूर्या पर चाकू से कई बार वार किया। यह घटना दोपहर 3 बजे की है। सूर्या की अगले दिन 29 मई को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस अपराध को लेकर हिंदू संगठनों ने योगी सरकार से आरोपी के एनकाउंटर की मांग की है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार में 40 लाख की डकैती, बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को मारी गोली; गहने छीने
परिजनों में आरोपी के खिलाफ आक्रोश
सूर्या की मां अपने बेटे की मौत से बेहद दुखी हैं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, 'मेरे बेटे को जिस बेरहमी से मारा गया है, उसी तरह मैं आरोपी को चाकू घोंपूंगी।' साथ ही उन्होंने पुलिस से आरोपी के एनकाउंटर की मांग की। उन्होंने कहा कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं सूर्या की मां सरोज ने बताया कि उन्हें नहीं लगा था कि हत्या के मकसद से उनके बेटे को बुलाया गया था।
सूर्या के दोस्त ने बताया आंखों देखा हाल
सूर्या के दोस्त आयुष ने बताया कि असद ने सूर्या के साथ उसे भी बुलाया था। उस दौरान असद दोनों को कुर्बानी दिखाने के बहाने कहीं ले जा रहा था, जबकि सूर्या और आयुष ने कहा था कि वे मीट नहीं खाते, इसलिए उन्हें कुर्बानी दिखाने न ले जाए। तभी असद दोनों को एक गली में ले गया, जहां उसने अचानक चाकू से सूर्या के पेट पर वार कर दिया। उस दौरान असद के साथ 5 से 6 लड़के भी थे। इस वजह से आयुष अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया।
यह भी पढ़ें: बिजली चोरी पकड़ने आई टीम को जमकर पीटा, इंजीनियर पर छोड़ दिए कुत्ते
आयुष कुछ देर बाद वापस उस गली में आया, जहां उसने देखा कि सूर्या जमीन पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके आसपास कई लोग खड़े थे। उन लोगों की मदद से आयुष उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले गया। सूर्या की मां को इस घटना की जानकारी भी आयुष ने ही दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि सूर्या की मां सरोज नौकरी करती हैं। वह 28 मई को ऑफिस में थीं, तभी उन्हें फोन आया कि सूर्या अस्पताल में भर्ती है।
हिंदू संगठन ने मचाया बवाल
इस घटना को लेकर पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों के सदस्यों ने बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार इलाके में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है।
इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी असद अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस इस बात की भी विशेष रूप से पड़ताल कर रही है कि आखिर किस वजह से असद ने यह हमला किया।
