पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार ने दिग्गज फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार नियुक्त किया है। बंगाल सरकार ने बुधवार को यह आदेश जारी किया। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।
मिथुन चक्रवर्ती ने 7 मार्च 2021 को कोलकाता में आयोजित एक रैली में बीजेपी का दामन थामा था। उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। बंगाल की पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार के खिलाफ माहौल बनाया। पहली बार बीजेपी के सत्ता में आने के चार महीने बाद उन्हें इनाम मिला है।
खबर अपडेट की जा रही है...
