मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक और ओबीसी को लेकर प्रदर्शन कर रहे एक शख्स के बीच बहस हो गई। बहस के दौरान शख्स ने विधायक को गधा बोल दिया, लोग तालियां बाजने लगे। दरअसल, शिवपुरी में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा था। ओबीसी महासभा के लोग कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे थे, तभी शिवपुरी से बीजेपी विधायक देवेंद्र जैन वहां पहुंचे। इस दौरान एक शख्स और विधायक के बीच बहस हो गई। 

 

युवक ने विधायक से कहा कि मैं ग्रेजुएट हूं, आप गधे हो। युवक की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। बाद में विधायक वहां से चले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: सेंट्रल पार्क बंद, हिरासत में लिए जाने की आशंका, कैसे प्रदर्शन करेगी CJP?

क्यों हुई बहस? 

दरअसल, प्रदर्शन के दौरान शिवपुरी से विधायक देवेंद्र जैन कलेक्ट्रेट पहुंचे तो एक युवक उनके पास आया। इस दौरान युवक ने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाया और कहा कि यह कोर्ट का फैसला है। इस पर विधायक ने युवक से कहा कि क्या वह गधे हैं? जवाब में युवक ने कहा कि वह ग्रेजुएट है और विधायक गधे हैं। वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे इसके बाद विधायक वहां से चले गए।

इसस प्रदर्शन से विधायक का कोई लेना-देना नहीं था। वह तो बस एक मीटिंग के सिलसिले में कलेक्ट्रेट आए थे। इसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों से उनकी ओबीसी आरक्षण पर बात होने लगी। 

 

यह भी पढ़ें: पैर में बीपी की मशीन लगाकर क्या पता कर सकते हैं हार्ट ब्लॉकेज? डॉक्टर से जानिए

शिवपुरी विधायक मुर्दाबाद के लगे नारे

युवक ने जब विधायक को गधा बोला तो वहां मौजूद लोगों ने विधायक को लेकर हूटिंग शुरू कर दी, बीजेपी सरकार मुर्दाबाद, शिवपुरी विधायक मुर्दाबाद और देवेंद्र जैन मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान खुद देवेंद्र जैन ने भी अपने नाम पर मुर्दाबाद के नारे लगाए।