दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की का परिवार अब अपने नोएडा स्थित घर पर नहीं मिल रहा है। हाउसिंग सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद से परिवार ने लोगों से मिलना-जुलना काफी कम कर दिया था। वहीं नोएडा पुलिस का कहना है कि परिवार को परेशान किए जाने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है।
कुछ दिन पहले छात्र प्रदर्शन के दौरान लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उसने प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद मामला काफी चर्चा में रहा। बाद में लड़की ने अपनी गलती मानते हुए माफी का एक वीडियो भी बनाया था। उसकी मां ने भी प्रधानमंत्री से बेटी को माफ करने की अपील की थी। अब परिवार के घर पर नहीं मिलने की खबर सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार CM होते तो...', बांकीपुर की हार पर बोले अनंत सिंह
पुलिस ने क्या कहा?
नोएडा पुलिस का कहना है कि परिवार को परेशान किए जाने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना सामने आने के बाद नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी जिसे आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस को भेज दिया गया क्योंकि यह घटना दिल्ली में हुई थी। पुलिस ने यह भी बताया कि इसके बाद से परिवार ने स्थानीय पुलिस से कोई संपर्क नहीं किया है और न ही किसी तरह की शिकायत दर्ज कराई है। आधिकारियों का मानना है कि परिवार फिलहाल अस्थायी रूप से हरियाणा के फरीदाबाद चला गया हो। हालांकि, इस बात कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: गुटखा नहीं दिया तो दुकानदार को मार दी गोली, ITBP का जवान गिरफ्तार
इससे पहले लड़की की मां ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनकी बेटी नाबालिग है और प्रदर्शन के दौरान बहकावे में आकर उसने गलत बातें कह दी थी। उन्होंने बताया था कि परिवार कई बार माफी मांग चुका है और आगे ऐसी गलती दोबारा नहीं होने का आश्वासन दिया है।
