पश्चिम बंगाल में बुधवार को विभागों को बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सबसे अधिक विभाग अपने पास रखे हैं। उनके पास गृह और पहाड़ी क्षेत्र विभाग, भूमि और भूमि सुधार विभाग, शरणार्थी राहत और पुनर्वास विभाग, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं सांस्कृतिक मामले समेत कई अहम जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा सीएम के पास उन विभागों की भी जिम्मेदारी होगी, जिन्हें अन्य किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है।
निशीथ प्रामाणिक को उत्तर बंगाल विकास विभाग और जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी मिली है। अशोक किर्तानिया के पास खाद्य एवं आपूर्ति और सहकारिता की जिम्मेदारी है। दिलीप घोष को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग और कृषि विपणन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
अग्निमित्रा पॉल के पास शहरी विकास विभाग
क्षुदिराम टुडू को जनजातीय विकास एवं अल्पसंख्यक मामलों व मदरसा शिक्षा विभाग, अग्निमित्रा पॉल को शहरी विकास एवं नगर निकाय विभाग, दीपक बर्मन को स्कूली शिक्षा विभाग, आवास विभाग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा वस्त्र विभाग का प्रभार मिला है। तापस रॉय को उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग, लोक उपक्रम एवं औद्योगिक पुनर्निर्माण विभाग और गैर-पारंपरिक एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग मिले हैं।
अर्जुन सिंह को मिला श्रम और परिवहन विभाग
डॉ. शंकर घोष को संसदीय कार्य विभाग और पर्यटन विभाग, मनोज कुमार उरांव को वन और पर्यावरण विभाग, अर्जुन सिंह को श्रम और परिवहन विभाग, गौरी शंकर घोष को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और जन पुस्तकालय सेवाएं एवं पुस्तकालय विस्तार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैबिनेट मंत्री
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय- उच्च शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
स्वपन दासगुप्ता- वित्त विभाग
डॉ. कल्याण चक्रवर्ती- सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं बागवानी विभाग
डॉ. शरदावत मुखर्जी- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
अरूप कुमार दास- सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग।
अजय कुमार पोद्दार- लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
दुध कुमार मंडल- कृषि विभाग
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
मालती रावा रॉय- महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग, स्वयं सहायता समूह एवं स्वरोजगार विभाग, तथा कार्यक्रम निगरानी विभाग
राजेश महतो- पशु संसाधन विकास विभाग और मत्स्य विभाग
डॉ. इंद्रनील खान- युवा सेवा एवं खेल विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग
राज्य मंत्री
जॉयेल मुर्मू- जनजातीय विकास विभाग और सिंचाई एवं जलमार्ग विभाग
डॉ. हरे कृष्ण बेड़ा- उच्च शिक्षा विभाग तथा तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग
आनंदमय बर्मन- परिवहन विभाग और वित्त विभाग
अशोक डिंडा- कृषि विपणन विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं वस्त्र विभाग
नादियार चंद बौरी- लोक निर्माण विभाग और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
बिशाल लामा- गृह एवं पर्वतीय मामले विभाग, अल्पसंख्यक मामले एवं मदरसा शिक्षा विभाग
संतनु प्रामाणिक- खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग
मौमिता बिस्वास मिश्रा- उद्योग, वाणिज्य एवं उद्यम विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग
उमेश राय- संसदीय कार्य विभाग और शहरी विकास एवं नगर निकाय विभाग
पूर्णिमा चक्रवर्ती- सूचना एवं सांस्कृतिक मामले विभाग और पर्यटन विभाग
कौशिक चौधरी- स्कूली शिक्षा विभाग तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग
