उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़पति बिजनेसमैन शिवा शर्मा हत्याकांड की गुत्थी उलझती जा रही है। शिवा शर्मा की गर्लफ्रैंड लखनऊ से नेपाल फरार हो गई है। अवध ग्रीन अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर शिवम शर्मा की अधनंगी लाश मिली मिली थी। गर्लफ्रैंड श्रद्धा पर हत्या का आरोप है लेकिन वह अपने बहन और ड्राइवर के साथ फरार हो चुकी है।
श्रद्धा दुबे के फ्लैट से पुलिस को जो चीजें मिली हैं, वह किसी और तरफ ही इशारा कर रही हैं। 9 अक्तूबर को पुलिस ने उस रूम से जिन चीजों को बरामद किया है, वे इशारा कर रही हैं कि यहां कुछ गलत हो रहा था, जिसके तार बहुत दूर तक फैले हुए हो सकते थे।
यह भी पढ़ें: मैड संधू हत्याकांड का शूटर अहमदाबाद से हुआ गिरफ्तार, अमृतसर ला रही पुलिस
श्रद्धा दुबे के कमरे से क्या-क्या मिला?
पुलिस ने उस कमरे से सेक्स टॉय, टाइमिंग बढ़ाने वाली दवाइयां भी बरामद की हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है, जिसमें श्रद्धा, उसकी बहन और ड्राइवर नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की ऑडी कार आती दिखी है, जिस पर सचिवालय लिखा है। बातचीत में जो चैट सामने आए हैं, उसके दायरे में कई चर्चित और बड़े राजनीतिक चेहरे भी हैं।
शिवा शर्मा की मां ने क्या आरोप लगाए हैं?
शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि श्रद्धा दुबे ने उनके बेटे को मारा है, वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। उसे सिगरेट से जलाती थी, उसके चेहरे पर लिपस्टिक के धब्बे होते थे। शरीर पर मेकअप भी लगा था। जब मौत के बाद उसके शरीर को बरामद किया गया तब वह सिर्फ अंडरवेयर पहने हुए था।
रंजना शर्मा ने आरोप लगाया है श्रद्धा दुबे, नेताओं और अधिकारियों के साथ संपर्क में थी। वे लोग, शिवा शर्मा के परिचित थे लेकिन इसने अपनी पकड़ धीरे-धीरे बढ़ा ली और उन्हीं के जरिए अपने प्रेमी को ब्लैकमेल करने लगी। वह उसके गंभीर आरोपों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी भी देती थी।
पुलिस ने श्रद्धा दुबे के खिलाफ हत्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी बहन, उसका ड्रावर और दो नय लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चैट के बारे में पड़ताल की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों की तलाश में जुटी है।
कहां फरार है श्रद्धा दुबे?
श्रद्धा दुबे से जुड़ा कोई सुराग पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस श्रद्धा के 2 करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। यह भी दावा किया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ नेपाल फरार हो गई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह तलाशी ले रही है। अवध ग्रीन अपार्टमेंट के सीसीटीवी फुटेज में यह सामने आया है कि हत्या के ठीक बाद कुछ लोग नीचे आते दिखे हैं और कैंपस से बाहर निकलते दिख रहे हैं। एक फुटेज में श्रद्धा दुबे, अपनी बहन और ड्राइवर के साथ नीचे नजर आ रही है। कुछ और लोग भी उसके साथ दिखे हैं।
यह भी पढ़ें: जियाउल हक हत्याकांड: राजा भैया समेत 5 के खिलाफ केस बंद, अब आगे क्या?
एक कार, जिससे सुलझ सकते हैं हत्या के तार
सीसीटीवी में जो सफेद ऑडी कार दिख रही है, वह किसकी है यह अभी तक पता नहीं चल पाई है। शिवा को अपार्टमेंट से फेंकने के करीब 15 मिनट बाद एक कार कॉम्प्लेक्स में आई। गाड़ी बिल्डिंग के पास आई फिर चली गई। पुलिस को शक है कि कार में कोई संदिग्ध है, मकसद नहीं पता चल पाया है।
शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के बीच हुई बातचीत में कई बड़े नाम शामिल हैं। मां का कहना है कि बिल्डिंग से गिरने से पहले उसे प्रताड़ित किया गया है। वह करीब 5 महीने से श्रद्धा दुबे के साथ लिवइन में रह रहा था। मां रंजना शर्मा ने कहा है कि अपार्टमेंट से नीचे फेंकने से पहले उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया था।
शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने क्या दावा किया है?
रंजना शर्मा का दावा है कि शिवा शर्मा के शरीर पर कई चोटें थीं। आंख और जबड़े पर जख्म थे। कान और नाक से खून निकल रहा था। पसलियां टूट गईं थीं। चेहरे और शरीर पर सिगरेट से दागा गया था, खरोच आई थी। शिवा की मौत से करीब एक सप्ताह पहले श्रद्धा दुबे रंजना शर्मा की मां की दुकान पर आई थी, उन्हें धमकी देकर गई थी।
श्रद्धा दुबे पर आरोप लगा है कि शिवा को उसके हवाले कर दिया जाए, अगर ऐसा नहीं होता है तो बुरा अंजाम होगा। उसने यह भी आरोप लगाया है कि शिवा को सौंपने के लिए वह लगातार दबाव बना रही थी। श्रद्धा दुबे के करीबियों की नजर उसकी संपत्ति, घर और दुकान पर थी।
9 अक्तूबर को क्या हुआ था?
रंजना शर्मा ने दावा किया है कि रश्मि दुबे ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके बेटे शिवा शर्मा का एक्सीडेंट हो गया है, उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। परिवार अस्पताल पहुंचा लेकिन शिवा नाम का कोई पेशेंट भर्ती नहीं था। डेढ़ घंटे की तलाशी के बाद यह पता चला कि उसे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है। यहीं से परिवार का शक बढ़ता चला गया।
यह भी पढ़ें: शुभम हत्याकांड: घर में सो रहा था BSC स्टूडेंड, सिर में चाकू मार भागे बदमाश
कौन है श्रद्धा दुबे, जिसे पर शिवा शर्मा की हत्या के आरोप लगे?
श्रद्धा दुबे शादीशुदा औरत थी। उसका एक बेटा है। साल 2022 में उसने अपने पति से तलाक लिया। वह अलग रह रही थी। उसका पूर्व पति और बेटा रायबरेली में रहते हैं। उनसे वह कम संपर्क में रहती है। वह हजरतगज के बालू अड्डा इलाके में फ्लैट लेकर रह रही थी। उससे पहले कम लोग मिलने आते थे। बीते ही साल उनसे एक स्कॉर्पियो खरीदी थी। सोशल मीडिया पर भी स्कॉर्पियो पर बैठकर कई रील बना चुकी है।
श्रद्धा दुबे कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (PGDCA) है। लखनऊ के फैशन जगत में चर्चित नाम बन चुकी थी। वह हैदराबाद में मॉडलिंग करती थी। वह फैशन ब्लॉगिंग की दुनिया में भी सक्रिय थी। उसने लखनऊ में'इंडिया ग्लैमरस रनवे वीक' आयोजित किया था। दिल्ली में 'इंटरनेशनल फेस ऑफ फैशन वीक' और 'शो-टॉपर' का अवार्ड जीत चुकी थी। जी म्यूजक एल्बम 'तुझमें है बारिश' में वह दिख चुकी है। उसके इंस्टाग्राम पर करीब 1.41 लाख फॉलोअर हैं।
अपराध की दुनिया में कैसे आई?
30 अगस्त 2026 को लखनऊ के गोमती नगर में एक फायरिंग हुई थी। इस केस में शिवा आरोपी था। पुलिस ने एलान किया था कि जो भी उसके बारे में बताएगा 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। स्पेशल टास्क फोर्स ने उसे बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया। वह जेल में रहा, अभी जमानत पर रिहा था। रंजना शर्मा का कहना है कि शिवा शर्मा, यह सब श्रद्धा शर्मा के इशारे पर हो रहा था। श्रद्धा उसे बार-बार जेल में डालने की धमकी देती थी, शिवा इसी बात से डरता था। पुलिस केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। श्रद्धा पांडेय खबर लिखे जाने तक उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
