बिहार के सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर AK-47 से फायरिंग का मामला अब राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बन गया है। नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने फायरिंग की न्यायिक जांच कराने की मांग करते हुए पूछा कि आखिर प्रदर्शनकारियों पर AK-47 से गोली चलाने का आदेश किस अधिकारी या सरकार के किस स्तर से दिया गया था।

 

सोमवार को मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि केवल एक पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई कर देने से मामला खत्म नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को साफ करना चाहिए कि क्या यह आदेश सिवान के पुलिस अधीक्षक ने दिया था, गृह विभाग से आया था या फिर मुख्यमंत्री के स्तर पर फैसला लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की छवि कानून-व्यवस्था संभालने में कमजोर रही है और सरकार इस पूरे मामेल पर जवाब देने से बच रही है।

 

यह भी पढ़ें: पेपर लीक और गड़बड़ी जैसे आरोप, CGPSC के पूर्व चेयरमैन को ED ने क्यों पकड़ा?

तेजस्वी यादव रखी अपनी मांग

तेजस्वी यादव के कहा कि यदि सोमवार शाम तक प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए और गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो RJD राज्यभर में बड़ा आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि समझौते की बात होने के बावजूद कई छात्रों को अब भी  हिरासत में रखा गया है। इतना ही नहीं, कई परिवारों को यह तक नहीं पता कि उनके बच्चों को कहां रका गया है। उन्होंने सरकार से गिरफ्तार छोत्रों की पूरी लिस्ट और उन पर लगाई गई आराओं को सार्वजनिक करने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल हुई, रील बनाई, अब BJP युवा मोर्चा ने पद से हटाया

तेजस्वी AK-47 की मंजूरी पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि फायरिंग प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाकर की गई, जिसमें 3 छात्र घायल हुए। उन्होंने कहा कि दिशे में कई बड़े आंदोलन हुए हैं लेकिन किसी छात्र प्रदर्शन में AK-47 से गोली चलाने की घटना पहले कभी सामने नहीं आई। तेजस्वी का आरोप है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज में हवाई फायरिंग नहीं, बल्कि सीधे निशाना साधकर गोली चलाने के संकेत दिखाई देते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब लाठीचार्ज तक के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की मंजूरी जरूरी होती है तो AK-47 जैसी राइफल बिना आदेश के कैसे इस्तेमाल हो सकती है।