तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और मंत्री कोंडा सुरेखा के परिवार के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। मुख्यमंत्री ने 3 सितंबर को कोंडा सुरेखा को राज्य मंत्रिंडल से हटा दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त किया गया है। यह कार्रवाई सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता पटेल के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और परकल के कांग्रेस विधायक रेवुरी प्रकाश रेड्डी पर दिए बयानों के बाद हुई है।
सुष्मिता के बयानों को लेकर कांग्रेस के भीतर भी नाराजगी सामने आई। इसके बाद तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) की अनुशासन समिति ने कोंडा सुरेखा को नोटिस जारी कर मामले पर जवाब मांगा। सुरेखा ने समिति के सामने अपनी बेटी के बयानों को निजी विचार बताते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें राजनीतिक रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में 11 सितंबर को रहेगी छुट्टी, BRICS समिट के चलते बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर
परकल सीट से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत परकल विधानसभा सीट को लेकर हुई। हाल ही में रेवंत रेड्डी ने इस क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान मौजूदा कांग्रेस विधायक रेवुरी प्रकाश रेड्डी का समर्थन किया था। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में भी प्रकाश रेड्डी को दोबारा जिताने की अपील की थी।
यह भी पढ़ें: 'तलाक के बिना लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अवैध', इलाहाबाद हाई कोर्ट
मुख्यमंत्री के इस बयान पर सुष्मिता पटेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि रेवंत रेड्डी उनके इलाके यानी कोंडा के क्षेत्र में आकर प्रकाश रेड्डी को जिताने की अपील क्यों कर रहे हैं। सुष्मिता पहले ही आगामी विधानसभा चुनाव में परकल सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। ऐसे में उनके बयान को क्षेत्र में राजनीतिक दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
कोंडा सुरेखा ने बेटी के बयान पर रखी अपनी बात
विवाद बढ़ने के बाद कोंडा सुरेका ने TPCC की अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के बयान व्यक्तिगत हैं। सुरेखा के मुताबिक, सिर्फ पारिवारिक रिश्ता होने के कारण किसी व्यक्ति के राजनीतिक विचारों की जिम्मेदारी दूसरे सदस्य पर डालना उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें: 'P से पहली बार हारे...', अखिलेश यादव के 'PDA' की क्या परिभाषा बता रहे OP राजभर?
उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका किसी दूसरी पार्टी में जाने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि सुरेखा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उन्हें जबरन मंत्री पद से हटाया है। मंत्री पद से सुरेखा की बर्खास्तगी के बाद तेलंगाना कांग्रेस के भीतर विवाद और बढ़ने के आसार हैं।
