उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कोतवाली इलाके में रविवार रात पेट्रोल पंप पर कार पार्क करने को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि सही जगह कार खड़ी करने के लिए कहने पर ड्राइवर ने गुस्से में तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी और पेट्रोल पंप पर मौजूद तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिल्वर सिटी के पास जीटी रोड स्थित पेट्रोल पंप की है।
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर दीपु को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार भी बरामद कर लगी गई है। पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में हादसे की पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में कार लोगों को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति करीब पांच फीट हवा में उछल गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: संस्कृत कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा कर्मकांड, निकलेंगे दक्ष पुरोहित!
रविवार रात 10 बजे हुई यह घटना
पेट्रोल पंप मैनेजर अनुराग चौथरी की शिकायत के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे कुछ युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। आरोप है कि युवक नशे की हालत में थे। वे कार में डीजल भरवाने के लिए आए थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी मनोज कुमार ने ड्राइवर से कार को डिस्पेंसर के पास सही तरीके से खड़ा करने को कहा।
यह भी पढ़ें: सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के जाली नोट, 3 अफसर निलंबित
आरोप है कि कर्मचारी की बात पर ड्राइवर भड़क गया। उसने कार को मोड़ते समय अचानक तेज रफ्तार में आगे बढ़ा दिया। कार ने कर्मचारी मनोज कुमार के अलावा वहां मौजूद दो ग्राहकों संजेश कुमार और विकास कुमार को टक्कर मार दी। शिकायत के मुताबिक, मनोज कार के नीचे आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद तीनों घयलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मनोज कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें पिलखुवा स्थित जीएस मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक, तीनों का इलाज चल रहा है।
डीजल की दो मशीनें भी क्षतिग्रस्त
हादसे में पेट्रोल पंप की डीजल भरने वाली दो मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है। कोतवाली SP उपासना पांडे ने बताया कि आरोपी दीपु के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इसमें लापरवाही से गाड़ी चलाने, मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने और जानबूझकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़ी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
