उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विधानसभा सीटों के लिए प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। राज्य के 70 विधानसभा सीटों पर केवल 3 महिलाओं का नाम है। ऋषिकेश की डोईवाला सीट, देहरादून ग्रामीण की सहसपुर और हरिद्वार ग्रामीण की रानीपुर सीट पर महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद यह लिस्ट जारी की गई है।  

 

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को संगठन की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इस लिस्ट में प्रभारियों को संगठनात्मक जिले के आधार पर अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उत्तरकाशी से लेकर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। 

 

यह भी पढ़ें: जंतर मंतर धरना स्थल नहीं, दिल्ली में अब कहां होंगे प्रदर्शन? 3 नई जगहें तय

अहम क्यों माना जा रहा BJP का यह कदम?

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले के लिए प्रभारियों की यह नियुक्ति साफ संकेत देती है कि BJP अपने कैडर को बूथ स्तर तक सक्रिय रखना चाहती है। BJP को हमेशा इलेक्शन मोड में रहने वाली पार्टी माना जाता है। इन प्रभारियों की मुख्य जिम्मेदारी अपनी-अपनी सीटों पर संगठन की बैठकों का संचालन करना और स्थानीय असंतोष को दूर करना है। इन्हें सत्ता व संगठन के बीच सेतु का काम करना होगा। 

70 विधानसभा सीटों पर कहां किसे मिली जिम्मेदारी?

उत्तरकाशी: पुरोला से डॉ. मनवीर सिंह बिष्ट, यमुनोत्री से श्री जगत सिंह चौहान, गंगोत्री से श्री जगमोहन चंद।
चमोली: बद्रीनाथ से श्री रामचंद्र गौड़, थराली से श्री विनोद नेगी, कर्णप्रयाग से श्री ऋषि प्रसाद सती।
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ से श्री वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग से श्री समीर मिश्रा।
टिहरी: घनसाली से श्री राजेंद्र जुयाल, देवप्रयाग से श्री चंद्र किशोर मैठाणी, नरेंद्रनगर से श्री खेम सिंह चौहान, प्रतापनगर से श्री जोत सिंह बिष्ट, टिहरी से श्री सत्ते सिंह राणा, धनोल्टी से श्री सीताराम भट्ट।
देहरादून ग्रामीण: चकराता से श्री बचन सिंह पंवार, विकासनगर से श्री आशिष रावत, सहसपुर से श्रीमती मधु भट्ट।
देहरादून महानगर: धर्मपुर से श्री अरुण मित्तल, रायपुर से श्री ओ.पी. कुलश्रेष्ठ, राजपुर रोड से श्री अभिषेक शर्मा, देहरादून कैंट से श्री भुवन विक्रम डबराल, मसूरी से श्री विनय गोयल।

 

ऋषिकेश: डोईवाला से श्रीमती अनुराधा वालिया, ऋषिकेश से श्री रविंद्र वाल्मीकि।
हरिद्वार: हरिद्वार से श्री गोविंद अग्रवाल, रानीपुर से श्री शोभाराम प्रजापति, ज्वालापुर से श्री महेंद्र काला, लक्सर से श्री नितिन गौतम, हरिद्वार ग्रामीण से श्री विशाल गुप्ता।
रुड़की: भगवानपुर से श्री हरजीत सिंह, झबरेड़ा से श्री सुशील चौहान, पिरान कलियर से श्री अजय टांक, रुड़की से श्री संदीप गोयल, खानपुर से डॉ. जयपाल चौहान, मंगलौर से श्री श्यामवीर सैनी।
पौड़ी: पौड़ी से श्री मेहरबान सिंह रावत, श्रीनगर से श्री विजय कपरवाण, चौबट्टाखाल से श्री दर्शन दानू।
कोटद्वार: यमकेश्वर से श्री गिरीश डोभाल, लैंसडाउन से श्री सुमन कोटनाला, कोटद्वार से श्री सुरेंद्र मोधा।
पिथौरागढ़: धारचूला से श्री सुरेश जोशी, डीडीहाट से श्री राजेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से श्री दीपक कार्की, गंगोलीहाट से श्री लोकेश भट्ट।
बागेश्वर: कपकोट से श्री बसंत जोशी, बागेश्वर से श्री गोविंद सिंह दानू।

 

रानीखेत: द्वाराहाट से श्री रमेश बड़थ्वाल, सल्ट से श्री ललित लटवाल, रानीखेत से श्री इन्द्र सिंह फर्स्वाण।

अल्मोड़ा: सोमेश्वर से श्री दीप भगत, अल्मोड़ा से श्री देवेंद्र सिंह भैला, जागेश्वर से श्री ललित सिंह दोसाद।
चंपावत: लोहाघाट से श्री श्याम नारायण पांडे, चंपावत से श्री सुभाष बगोली।
नैनीताल: लालकुआं से श्री कौस्तुभानंद जोशी, भीमताल से श्री गोपाल रावत, नैनीताल से श्री रवि मोहन अग्रवाल, हल्द्वानी से श्री कमल नयन जोशी, कालाढूंगी से श्री अरविंद पडियार, रामनगर से श्री सचिन शाह।
काशीपुर: जसपुर से श्री गिरीश चंद्र तिवारी, काशीपुर से श्री मनीष अग्रवाल, बाजपुर से श्री राम महरोत्रा, गदरपुर से सरदार मंजीत सिंह।
उधमसिंह नगर: रुद्रपुर से श्री दान सिंह रावत, किच्छा से श्री अनिल चौहान, सितारगंज से श्री विजय मंडल, नानकमत्ता से श्री दीपक मेहरा, खटीमा से श्री रामपाल।