मध्य प्रदेश के सिंगरौली नगर निगम की कमिश्नर सविता प्रधान ने इंसानियत और संवेदनशीलता की अनोखी मिसाल पेश की है। उन्होंने कैंसर का इलाज करा रही एक छोटी बच्ची का हौसला बढ़ाने और उसका मनोबल मजबूत करने के लिए अपना सिर मुंड़वा लिया। उनके इस भावुक कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

 

बताया जा रहा है कि कैंसर के इलाज के दौरान बच्ची के बाल झड़ गए थे। जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। बच्ची को यह एहसास न हो कि वह अकेली है इसलिए कमिश्नर सविता प्रधान ने भी अपना सिर मुंड़वाने का फैसला किया। उनके इस कदम को लोगों ने मानवता, करुणा और संवेदनशील नेतृत्व की प्रेरणादायक मिसाल बताया है।

 

यह भी पढ़ें: असम में बाढ़ पीड़ितों को 75 हजार रुपये दे रही सरकार, जारी कर दी पहली किस्त

सविता प्रधान ने क्यों मुंड़वाया सिर?

कैंसर से जूझ रही बच्ची की कीमोथेरेपी के कारण बच्ची के सारे बाल झड़ गए थे। इसी कारण वह बच्ची बेहद अकेला महसूस कर रही थी। बच्ची ने इच्छा जताई थी कि अगर कोई उसके जैसा दिखेगा तो उसे अकेलापन महसूस नहीं होगा। बच्ची की इस इमोशनल बात को सुनकर कमिश्नर सविता का दिल बहल गया और उन्होंने अपना सिर मुंड़वा लिया। सिर मुंड़वाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही, उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने बच्ची को मनोबल बढ़ाने के लिए उठाया है।

 

यह भी पढ़ें: 4 साल में हुआ ग्रेजुएशन तो 1 साल में हो जाएगा PG, यूजीसी का नया नियम समझिए

 

बातचीत के दौरान उन्होंने बच्ची की पहचान का खुलासा करने से इनकार कर दिया और कहा है कि वह परिवार की निजता से समझौता नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा, 'मैंने यह फैसला पब्लिसिटी के लिए नहीं किया बल्कि पूरी तरह से इंसानियत के नाते किया है। मैंने इसे सोशल मीडिया पर केवल इसलिए साझा किया ताकि लोग इस बारे में  कोई सवाल ना उठाए कि मैंने अपना सिर क्यों मुंड़वाया है।'

 

 इस फैसले के कारण कमिश्नर सविता को सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। कई लोग इसे संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व और इंसानियत की प्रेरणादायक मिसाल बता रहे हैं।