भारत में गाड़ियों का निर्माण करने वाली एक प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने लंबे इंतजार के बाद अपने माइक्रो एसयूवी टाटा पंच के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है। नई पंच का डिजाइन काफी हद तक इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पंच-ईवी से इन्सपायर्ड है। कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर लुक में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे यह अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न नजर आ रही हैं। टाटा पंच फेसलिफ्ट कार ने अपनेप्री-फेसलिफ्ट वर्जन के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न लगती है।
इस दमदार इंजन से लैस कार की शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये है। कंपनी ने इस कार में पिछले मॉडल की तुलना में कई बड़े बदलाव किए हैं, जो इसे पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाते हैं। अब हर कोई इस नई टाटा पंच फेसलिफ्ट कार में किए गए बदलावों के बारे में जानना चाहता है।
यह भी पढ़ें-- 'Hey @Grok Remove this...', कैसे पहचानता है कि किसको और क्या हटाना है? समझिए
क्या हुए बदलाव?
- इस कार का फ्रंट लुक पहले से ज्यादा बढ़िया है। आगे की तरफ इसमें पतली ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दी गई है जिसके पास में दोनों कॉर्नर पर आइब्रो स्टाइल्ड एलईडी डीआरएल्स पोजिशन की गई हैं।
- इसमें हेडलैंप्स को बंप पर लगाया गया है।
- इस कार में स्क्वायर प्रोजेक्टर यूनिट दी गई है।
- इसमें डोर पैनल्स और पहिए पर चौड़ी काले रंग की पट्टी दी गई है।
- राइडिंग के लिए इस कार में 16 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
- पीछे की तरफ इसमें मॉर्डन लुक वाली एलईडी टेललाइट दी गई हैं।
- इस कार का रियर बंपर सिल्वर हाइलाइट के साथ काफी अच्छा दिखता है।
कीतनी होगी कीमत?
टाटा पंच फेसलिफ्ट को केबिन अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉर्डन हो गया है। इस कार में ट्विन-स्पोक स्टीयरिं व्हील दिया गया है। पुराने बटन की जगह अब टॉगल स्टाइल स्विच दिए गए हैं। एसी वेंट्स का डिजाइन भी बदला गया है और इसमें 26.03 सेंटीमीटर का इंफोटेंमेंट सिस्टम और इंट्स्ट्रूमेंट क्लस्टर में 7-इंच की TFT स्क्रीन भी दी गई है। इस कार के कुल छह वेरिंएंट पेश किए गए हैं। इनमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एजवेंचर, अरॉम्पलिस्ड और अकॉम्पलिस्ड प्लस वेरिएंट शामिल हैं। शुरुआती कीमत 5.59 रखी गई है। कंपनी ने अलग-अलग बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर यह वेरिंट तैयार किए हैं।
यह भी पढ़ें-- 24 नहीं, 25 घंटे का हो जाएगा पृथ्वी पर एक दिन! वैज्ञानिकों का क्या है अनुमान?
क्या हैं कलर ऑप्शन?
यह कार 6 कलर ऑप्शंस सायंटाफिक, कैरैमल, प्रिस्टीन व्हाइट, बंगाल रौज, डेटोन ग्रे और कूर्ग क्लाउड्स में उपलब्ध है। नई टाटा पंच उन लोगों के लिए एक बेहतरीन पैकेज है जो कम बजट में एक सुरक्षित, स्टाइलिश और फीचर-लोडेड SUV चाहते हैं। नई पंच की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। यह इंजन टाटा नेक्सॉन से लिया गया है, जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, जो उन लोगों के लिए है जो ज्यादा रफ्तार और परफॉरमेंस पसंद करते हैं।
