पंजाबी गानों के सुपरस्टार गायक दलेर मेहंदी को उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से उत्तराखंड के टिहरी लाइव शो में तगड़ी फटकार पड़ी है। उन्होंने हजारों लोगों के सामने दलेर मेहंदी को फटकार लगाई है। आरोप लगे हैं कि दलेर मेहंदी कार्यक्रम में शराब पीकर आ गए थे, जिसके बाद वह गा ही नहीं पा रहे थे।
सुबोध उनियाक कार्यक्रम में उन पर भड़कते रहे और वह उनसे माफी मांगते नजर आए। सुबोध उनियाल के सामने वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। मंत्री ने कहा है कि बोल तो पा नहीं रहे हो, गाना कैसे गाओगे। दलेर मेंहदी फटकार सुनने के बाद असहज नजर आए। आसपास के लोगों ने भी दलेर मेहंदी के खिलाफ हूटिंग की।
यह भी पढ़ें: 27 साल पहले शिरानी दलेर पाजी के गाने में आए थे नजर, 'धुरंधर' से चमका सितारा
सुबोध उनियाल के निशाने पर क्यों आए दलेर मेहंदी?
टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में कुंजपुरी मेला लगा है। मेले में हजारों लोग रविवार को कार्यक्रम देखने आए थे। जैसे ही मंच पर वह आए, गाना गाने की कोशिश की, गा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि पैसे देने के बाद यह हाल है कि लाइव नहीं गा रहे हैं, पुराने गाने बजा रहे हैं।
दलेर मेहेंदी से सुबोध उनियाल ने कहा, 'इतना पैसा देके हमने आपको बुलाया। इसलिए बुलाया कि हमारे लोगों को, सर आप ध्यान से, आप हमको मतलब बेवकूफ बना रहे हैं बैठ के? मिक्सर के जरिए आवाज निकाल रहे हैं। गलत बात है, गलत बात है।'
दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल:-
बड़े नाम का, बड़े नाम का हमेशा आदर-सत्कार करना चाहिए। हम लोगों ने इसलिए बुलाया था कि आपका बड़ा नाम है। आपसे बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे? यह ठीक नहीं है।
दलेर मेहंदी ने क्या कहा?
दलेर मेहंदी कुछ कहने की कोशिश कर रहे थे लेकिन साफ बोल नहीं पा रहे थे। उन्होंने कह कहा, 'सर मैं हाथ जोड़कर आपसे अनुरोध करता हूं सुन लीजिए, मैं खड़े होकर गा रहा हूं।'
लोग इस दौरान हूटिंग करते भी नजर आए। दलेर मेहंदी, पंजाब के सबसे बड़े गायकों में से एक हैं। मीका सिंह, दलेर मेहंदी के छोटे भाई है। वह 3 दशक से गायकी के क्षेत्र में हैं। उन्होंने पंजाबी फिल्मों से लेकर बॉलीवुड के कई मशहूर गानों में अपनी आवाज दी है।
उनके सबसे चर्चित गानों में 'न न न ना रे', 'कुड़ियां शहर दियां', 'कजरारे नैना वाले' और 'नचले' हैं। उन्होंने कई फिल्मों के लिए भी प्ले बैक सिंगिंग की है।
यह भी पढ़ें: चर्च में प्रार्थना कर रहे थे पादरी, सिर पर क्रूस गिरने से हुई मौत; Video वायरल
पहले भी विवादों में आए हैं दलेर मेहंदी
दलेर मेहंदी पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्हें 6 अन्य लोगोंके साथ साल 2003 के एक ह्यमुन ट्रैफिकिंग केस मे दोषी पाया गया था। आरोप थे कि वह झूठा वादा करके कुछ लोगों को अमेरिका लेकर चले गए थे। वह और उनके भाई समशेर पर आरोप लगे कि ये लोग डांस कलाकारों को साथ ले जाने का दावा करके 'कबूतरबाजी' करते हैं पटियाला अदालत ने 2 साल की कैद सुनाई थी। उन्हें कुछ दिनों बाद जमानत मिल गई थी। 2022 में भी उन्होंने जमानत की अर्जी दी थी लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दी। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है।
