सोशल मीडिया पर 'बेबी डांसिंग वीडियो' इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। कंटेंट क्रिएटर खूब ऐसे वीडियोज बना रहे हैं और करोड़ों लोग इन्हें देख रहे हैं। डांस करने वाले वीडियोज को देखकर लोग हैरान इसलिए होते हैं कि महज 3 या 4 महीने का बच्चा ऐसे डांस करता है कि जैसे कोई बड़ा ट्रेंड प्रोफेशनल डांसर। जिस उम्र के बच्चे खड़े नहीं हो पाते हैं, उस उम्र में फ्लिप मारते बच्चों के वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इंस्टाग्राम हो, X हो या यूट्यूब शॉर्ट, हर जगह ऐसे वीडियो छाए हैं। 

लोग लाइक करके आगे बढ़ जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप खुद भी ऐसे वीडियोज क्रिएट करके मिलियंस में व्यूज हासिल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ अलग-अलग AI टूल्स की मदद लेनी होगी और बेहतरीन प्रॉम्प्ट डाल कर आप बच्चों की डांसिंग वीडियो बना सकते हैं। 

किसी भी AI वीडियो जनरेटिव प्लेटफॉर्म्स पर आपको पहले साइन अप करना पड़ेगा। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा किसी वायरल गाने पर डांस करे तो आप उस वीडियो पर गाने का नाम डाल सकते हैं। AI की मदद से आप एक डांस वीडियो और एक फोटो लगाना होगा, जिसके बाद AI उस फोटो को बिल्कुल उसी वीडियो की तरह नचा देगा। 

यह भी पढ़ें: Chat GPT में आने वाले हैं Ad, गूगल AI के CEO ने इस पर क्या कहा?

किड डांसिंग वीडियो बनाने के AI टूल कौन से हैं?

सबसे पहले आपको एक 'Image-to-Video' AI टूल की जरूरत होगी। हम आपके लिए कुछ बेहतरीन और आसान टूल्स ला रहे हैं। इनमें से कुछ फ्री में मिल जाते हैं, कुछ के लिए आपको प्रीमियम वर्जन लेना पड़ सकता है। 

  • Grok AI: अगर आपके पास X का प्रीमियम वर्जन है तो आप वीडियो कंटेंट बना सकते हैं।
  • Luma Dream Machine: यह बहुत ही रियलिस्टिक वीडियो बनाता है और इस्तेमाल में आसान है।
  • Kling AI: यह आजकल बहुत चर्चा में है क्योंकि इससे वीडियो बनाना ज्यादा आसान होता है।
  • Runway Gen-2: प्रोफेशनल वीडियो बनाने के लिए मशहूर है।
  • Viggle AI: अगर आप चाहते हैं कि बच्चा किसी खास डांस स्टेप को फॉलो करे तो यह सबसे बेस्ट है।

यह भी पढ़ें: AI क्या असली इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन है या अगला डॉट कॉम बबल?

अगर टूल मिल जाए तो क्या करें?

  • किसी भी टूल की वेबसाइट या ऐप पर जाएं और साइन-इन करें।
  • वहां 'क्रिएट' वीडियो के सेक्शन पर क्लिक करें, बच्चे की फोटो अपलोड करें।  

यह भी पढ़ें: AI किसे करेगा बेरोजगार, किसकी बचेगी नौकरी? माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में खुलासा

टूल में क्या लिखें कि बन जाए डांस वीडियो?

फोटो अपलोड करने के बाद आपको AI को बताना होगा कि वह क्या करे। अब आप इन AI प्रॉम्प्ट की मदद से वीडियो बना सकते हैं- 

  • A chubby baby doing energetic hip-hop dance moves, big smile on face, colorful outfit, joyful mood, cinematic lighting, ultra-high quality, Pixar-style 3D animation
  • An adorable baby grooving to hip-hop music, playful expressions, tiny sneakers, vibrant background, smooth dance motion, high-resolution, realistic 3D animated character
  • Cute baby dancer performing fun hip-hop steps, laughing and clapping, cartoon-realistic look, soft lighting, detailed textures, premium 3D animation style
  • Happy baby showing cool hip-hop freestyle, innocent smile, bouncy movements, bright studio background, ultra-HD render, professional 3D animated film style
  • A smiling baby enjoying hip-hop dance, rhythmic body movement, cute facial expressions, colorful street-style clothes, high quality, modern 3D animation

यह भी पढ़ें: कैसे काम करता है ChatGPT? आसान भाषा में समझें पूरी प्रोसेस

इन AI प्रॉम्ट को वीडियो क्रिएशन वाले बॉक्स में फिल करें, जनरेट या क्रिएट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। AI आपकी फोटो को प्रोसेस करने में 4 से 5 मिनट लग सकता है। कुछ टूल 1 से 2 मिनट में भी बनाकर दे देते हैं। वीडियो बनने के बाद आपके सामने डाउनलोड का ऑप्शन आएगा। वहां क्लिक करके आप वीडियो डाउनलोड सकते हैं। 

क्या ध्यान रखना चाहिए? करने वाली बात है?

फ्री वर्जन में क्रेडिट लिमिट होती है। रोज 2 से 5 वीडियो फ्री बन सकते हैं। कई बार लिमिट होती है। वॉटरमार्क हटाने के लिए CapCut या online watermark remover का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चे की असली फोटो यूज कर रहे हैं तो प्राइवेसी का ध्यान रखें। अगर आप इंस्टाग्राम के लिए वीडियो बना रहे हैं तो आप वीडियो 9:16 वर्टिकल में चुनें।