कनाडा में एक हिंदुस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया। महिला के घर में उनका किरायेदार गार्डन में खाना बना रहा था, जिसको लेकर महिला और उनके किरायेदार के बीच बहस हुई। यहां झगड़ा इतना बढ़ गया कि बात पुलिस थाने तक जा पहुंची। किरायेदार ने आरोप लगाया कि महिला ने उन्हें सिर्फ खाना बनाने के लिए विरोध किया, साथ ही किरायेदार को धमकाया था। किरायेदार के आरोपों के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया। किरायेदार ने इस झगड़े के दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

जब किरायेदार घर के गार्डन में खाना बना रहा था, तब मकान मालकिन ने आपत्ति जताई और खाना बनाने से रोकने लगीं। महिला ने दावा किया कि खाना बनाने की वजह से दीवार पर दाग लग गया। इसी वजह से महिला ने किरायेदार से बहस की थी। महिला का नाम राज है। 50 साल के किरायेदार ने राज के साथ हुए सभी झगड़ों की वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

 

यह भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ के 9 दिनों बाद सुरंग से कैसे निकाले गए लोग, कई लोग अभी फंसे

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मकान मालकिन राज और किरायेदार के बीच बहस हो रही है। यह बहस इस वजह से शुरू हुई क्योंकि किरायेदार गार्डन में खाना बना रहे थे। जब महिला ने देखा कि उनके घर की दीवार पर दाग लगा हुआ है, तो वह बेहद दुखी हुईं। साथ ही किरायेदार उनका बारबेक्यू मशीन इस्तेमाल कर रहा था, तो महिला को गुस्सा आया।

जिस वजह से किरायेदार और मकान मालकिन के बीच बहस होने लगी थी। इसी दौरान महिला ग्रिल से खाना हटाने लगी थीं। जबकि किरायेदार यह कहता नजर आया कि उन्हें अपने दोस्त को डिनर पर बुलाने का पूरा हक है। साथ ही गार्डन में खाना बनाने का अधिकार है। दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि मकान मालकिन किरायेदार के घर में घुसती हैं। जबकि किरायेदार उन्हें अपने घर से बाहर निकल जाने के लिए कहता है।

 

यह भी पढ़ें: AC का कंप्रेसर फटने से पाकिस्तान के अस्पताल में लगी आग, 13 नवजात जलकर मर गए

पुलिस ने किया गिरफ्तार

किरायेदार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कनाडा की पुलिस महिला को गिरफ्तार कर रही है। गिरफ्तारी के दौरान महिला ने अपने को कॉल करने की इच्छा जताई, तो पुलिस ने उन्हें इनकार कर दिया।