उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ने बीच सड़क पर गुंडागर्दी करते हुए एक युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना झांसी के सबसे व्यस्त इलाके इलाइट चौराहे की है। जहां मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि लड़की ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और सरेआम मारपीट पर उतारू हो गई।
यह पूरा मामला गाड़ियों की आपसी मामूली टक्कर से शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की ने गुस्से में आकर अपने हाथ में पत्थर लेकर युवक को मारने के लिए दौड़ रही है और चिल्ला-चिल्लाकर कह रही है कि 'इसे जान से मार दो।' इस दौरान वहां मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय करने के बजाय तमाशा देखते रहे और मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं फरमान खान जिनसे मोनालिसा भोसले ने मंदिर में की शादी?
युवती और उसके साथियों की हरकत
वीडियो में दिख रहा है कि युवती अकेली नहीं थी, उसके साथ कुछ और पुरुष साथी भी थे। युवती के उकसाने पर उसके साथियों ने युवक को जमीन पर गिरा दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस दौरान लड़की लगातार पत्थर से हमला करने की कोशिश करती रही। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी युवती और उसके साथी एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करते हैं।
यह भी पढ़ें: जेल गए, प्रमोशन रुका, आरोप लगाने वाली साली बोली, 'छेड़छाड़ तो सपने में हुई थी'
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दे जाएगी और वीडियो के आधार पर सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
