उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बड़ा विवाद सामने आया है। वहां क्षत्रिय करणी सेना (युवा) के जिलाध्यक्ष सचिन राघव के साथ बीच सड़क पर मारपीट और बदसलूकी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि एक विवाद के बाद कुछ लोगों ने उनको रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। 

 

घटना से जुड़े आरोपों के मुताबिक, उन्हें बेल्ट और थप्पड़ों से पीटा गया और जबरन 'जय भीम' के नारे भी लगवाए गए। सचिन ने मामले को लेकर केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें: 5 बच्चों की मां को दामाद से हो गया प्यार, साथ रहने की जिद पर अड़ी

आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरे विवाद की वजह एक गलत बयान को बताया जा रहा है। सचिन राघव पर आरोप है कि वाल्मिकी समाज के नेता को लेकर आपत्तिजनक और गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। इसी बात से नाराज होकर दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। 

 

 

 

बीच सड़क पर बदसलूकी और मारपीट

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोगों ने सचिन को बीच सड़क पर रोक लिया। आरोपों के मुताबिक, उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उनको थप्पड़ मारे गए और बेल्ट से पिटाई की गई। यह भी कहा जा रहा है कि मारपीट के दौरान उनसे कथित तौर पर 'जय भीम' के नारे भी लगवाए गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'बीवी की गुलामी करने वाला अच्छा मर्द', मुसलमानों से ऐसा क्यों कहने लगे ओवैसी?

 

पीड़ित ने मामले की शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए सचिन को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान कर रही है।