उत्तराखंड की अमरनाथ गुफा का बर्फीला शिवलिंग पिघले कुछ दिन हो चुके हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उनके फ्रिज में बर्फीला शिवलिंग प्रकट हुआ है। आगरा के व्यक्ति के दावों को एक तरफ कई लोग चमत्कार मान रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई लोग व्यक्ति के दावे को नकार रहे हैं। दावा करने वाले व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई लोग वीडियो देखकर फ्रिज में बने बर्फीले शिवलिंग की पूजा करने भी गए।
यह घटना आगरा के नगला भुजा क्षेत्र की है, जहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने फ्रिज का वीडियो बनाकर दावा किया कि फ्रिजर में जमी बर्फ अमरनाथ के हिमलिंग जैसी है। व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में कई लोगों ने अपनी राय दी है।
यह भी पढ़ें: 1 लाख की सैलरी मिलना आपको आलसी बना देता है? सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस
फ्रिज में प्रकट हुए भोलेनाथ?
वायरल वीडियो में व्यक्ति ने कहा, 'अमरनाथ में बर्फीला शिवलिंग पिघल चुका है और हमारे फ्रिज में भोलेनाथ प्रकट हो चुके हैं।' इसके बाद दावा करने वाले शख्स ने फ्रिजर दिखाया। यह देखने के बाद मोहल्ले के आसपास के लोग पूजा-अर्चना करने पहुंच गए, जहां कुछ लोगों ने जलाभिषेक भी किया। साथ ही फल, फूल और बेलपत्र चढ़ाए। कुछ भक्तों ने 'हर-हर महादेव' के जयकारे लगाए। वहीं, व्यक्ति के घर में भजन भी गाए गए। हालांकि, कई लोगों ने इस घटना को चमत्कार नहीं माना।
यह भी पढ़ें: 'भंडारा कर दो बाबूजी', हरिद्वार के भंडारा किंग बाबा रमाशंकर की हुई मौत
वायरल वीडियो पर लोगों की राय
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के अलग-अलग विचार सामने आए हैं। जहां एक तरफ कुछ लोग इस घटना को चमत्कार मान रहे हैं और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ वीडियो शेयर कर रहे हैं, साथ ही अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर भी लगा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग इसे विज्ञान से जोड़कर चमत्कार नहीं मान रहे हैं। लोगों का मानना है कि फ्रिज में केवल बर्फ जमी है, जिसकी तुलना अमरनाथ गुफा के बर्फीले शिवलिंग से करना सही नहीं है। इसी वजह से एक व्यक्ति ने कहा कि 20 मिनट के लिए बिजली चली गई तो क्या होगा?
