भारत में एक तरफ 'धुरंधर' और 'धुरंधर-2' जैसी फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताया जा रहा है, पाकिस्तानी पत्रकार आरिफ अजाकिया ने आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को हकीकत बताया है। उन्होंने कहा है कि यह फिल्म फिक्शन नहीं, सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जो पाकिस्तान और ल्यारी की हकीकत है। अपने बयान के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
आरिफ अजाकिया ने बताया कि जिस वक्त की घटनाएं 'धुरंधर' में दिखाई गईं हैं, वह तब की हैं, जब वह ल्यारी में रह रहे थे। वह ल्यारी में ही पले-बढ़े हैं इसलिए दावे से कह सकते हैं कि धुरंधर में दिखाई गई घटनाएं सच हैं।
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर में जो दिखाया एकदम सच है' बोलने वाला पाकिस्तानी शख्स कौन है?
कौन हैं आरिफ अजाकिया?
आरिफ अजाकिया, पाकिस्तान हैं। उन्होंने टॉक जर्नलिज्म इवेंट में सौरभ द्विवेदी से कहा कि जिस वक्त की घटनाओं को 'धुरंधर' में दिखाया गया है, वे सच हैं। वह उस वक्त ल्यारी में थे। उन्होंने दावा किया कि वह कराची की राजनीति में सक्रिय हैं और टाउन के मेयर रह चुके हैं।
आरिफ आजाकिया ने 'मैं कराची के एक टाउन का मेयर रह चुका हूं। धुरंधर में जिस दौर की कहानी दिखाई गई है, तब में वहीं था। मेरा जन्म ल्यारी में हुआ था, मैं वहीं पला-बढ़ा। जानता था कि फिल्म में जो भी दिखाया गया, वह सब सच है। मेरा जन्म कराची में हुआ है लेकिन मैं खुद को भारतीय मूल का मानता हूं। मेरे माता-पिता गुजरात के जूनागढ़ में पैदा हुए थे।'
यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' का अनकट वर्जन नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनली रिलीज, भारत में कब आएगी?ं
धुरंधर और धुरंधर 2 में क्या दिखाया गया है?
धुरंधर सीरीज भारतीय खुफिया एजेंट जसकीरत सिंह रंगी की कहानी है। यह भूमिका रणवीर सिंह ने निभाई है। वह IB चीफ अजय सान्याल (आर माधवन) की अगुवाई में ऑपरेशन धुरंधर के तहत पाकिस्तान भेजा जाता है। 1999 के IC-814 हाईजैक और 26/11 जैसे हमलों के बाद पाकिस्तान पहुंचता है।
जसकीरत अपनी असली पहचान छोड़कर हमजा अली मजारी बनकर कराची के ल्यारी में पहुंचता है। वहां वह खूंखार बलोच गैंगस्टर गिरोह में घुस जाता है। वह रहमान बलोच के किरदार में है। पार्ट 1 में वह छिपा रहता है, पाकिस्तानियों से घुलता-मिलता है।
पार्ट 2 में वह पाकिस्तानियों पर कहर ढाता है। वह शेर-ए-बलोच बनकर 26/11 के गुनहगारों से बदला लेता है, बड़े आतंकी नेटवर्क को तोड़ता है। जासूसी, गैंगवार और अपराध की यह फिल्म सैकड़ों करोड़ कमा चुकी है।
