इंटरनेट सेंसेशन और 'कुंभ गर्ल' के नाम से मशहूर मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरमान खान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली है। फरमान खान महाराष्ट्र के एक एक्टर और मॉडल हैं जिनसे मोनालिसा का पिछले डेढ़ साल से अफेयर चल रहा था। अलग-अलग धर्म होने के कारण परिवार के कड़े विरोध के बावजूद इस जोड़े ने सुरक्षा के बीच एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना है।

 

फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और वह मनोरंजन व्यवसाय में एक उभरते हुए अभिनेता और मॉडल हैं। वह मुख्य रूप से रीजनल फिल्मों और कई कमर्शियल मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में काम करते हैं। फरमान सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं और इसी दौरान उनकी मुलाकात मोनालिसा से हुई थी। मोनालिसा के साथ उनके रिश्ते की शुरुआत फेसबुक के जरिए हुई थी, जो समय के साथ प्यार में बदल गई। फरमान ने बताया कि शुरुआत में मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था जिसे उन्होंने पहले मना कर दिया था लेकिन बाद में मोनालिसा के प्यार को देखते हुए उन्होंने साथ रहने का फैसला किया।

 

यह भी पढ़ें: 26 साल के सोशल मीडिया स्टार अरुण तुपे का निधन, घर में पड़ी मिली लाश

परिवार का विरोध और शादी

फरमान और मोनालिसा के अलग धर्म होने की वजह से दोनों के घरवाले इस शादी के सख्त खिलाफ थे। मोनालिसा के पिता उनकी शादी कहीं और कराना चाहते थे लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी। अपनी जान को खतरा बताते हुए उन्होंने केरल पुलिस से सुरक्षा मांगी। इसके बाद केरल के पुवार में स्थित अरुमानूर नैनार मंदिर में दोनों ने बेहद सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी की।

 

यह भी पढ़ें: जेल गए, प्रमोशन रुका, आरोप लगाने वाली साली बोली, 'छेड़छाड़ तो सपने में हुई थी'

मशहूर मोनालिसा भोसले

मोनालिसा भोसले प्रयागराज के महाकुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई थीं। वहां रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनकी तस्वीरें और उनकी खूबसूरत आंखों का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इसके बाद वह रातों-रात पूरे देश में एक इंटरनेट सेंसेशन बन गई थीं। फरमान से शादी करने से पहले वह केरल में एक फिल्म की शूटिंग के लिए गई हुई थीं।