अगर आप वॉट्सऐप चलाकर बोर हो गए हैं तो आपको बहुत कुछ नया मिलने वाला है। गूगल प्ले में जाइए और टाइप कीजिए Arattai। ऐप के आते ही इसे डाउनलोड कीजिए। आपको बहुत कुछ ऐसा मिलेगा, जो WhatsApp की कमी खलने नहीं देगा। यह स्वदेसी ऐप है और Zaho कॉर्पोरेशन ने डेवलेप किया है। Zaho के फाउंडर श्रीधर वेंबु हैं। वह भारतीय व्यवसायी हैं, जिन्होंने वॉट्सऐप को चुनौती देने के लिए देश में एक देसी मैसेजिंग ऐप लॉन्च कर दिया है। इसका नाम भी उन्होंने Arattai रखा है। 
श्रीधर वेंबु अमेरिका में सेटल थे लेकिन सब छोड़कर वह भारत लौटे और सोचा कि भारत के लिए, भारत के लोगों के जरिए कुछ नया करते हैं। उन्होंने बिना किसी विदेशी फंडिग के एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना दिया है, जो मैसेजिंग ऐप की कैटेगरी में भारत में नंबर 1 रैंक पर अचानक से आ गया है। 
यह भी पढ़ें: एशिया कप में छाई Google Gemini, कैसे क्रिकेटरों संग तस्वीर बनाएं?
Arattai ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 27 सितंबर को पोस्ट किया, 'आधिकारिक तौर पर हम सोशल नेवर्किंग में ऐप स्टोर पर पहले नंबर पर आ गए हैं। हर Arattai यूजर का शुक्रिया, जिन्होंने इसे संभव बनाया है।'
Arattai है क्या?
Arattai एक मैसेंजिंग ऐप है। यह तमिल भाषा का शब्द है, जिसका मतलब बातचीत होता है। प्ले स्टोर पर यह उपलब्ध है। ऐप के बारे में लिखा गया गया है कि यूजर की प्राइवेसी का ख्याल रखा जाता है। किसी थर्ड पार्टी के साथ डेटा शेयर नहीं किया जाता है। डेटा एक एनक्रिप्शन पर काम करता है, आप अकाउंट डिलीट भी कर सकते हैं। अब तक इस ऐप को 4.9 स्टार मिले हैं। ज्यादातर लोगों ने 5 स्टार रेटिंग दी है।
 
यह ऐसा मैसेजिंग ऐप है, जिसमें आप अपना नंबर छिपा सकते हैं। ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा है। आप मीडिया भी शेयर सकते हैं। वॉट्सऐप से ज्यादा एडवांस फीचर इस ऐप में दिए गए हैं। यहां आप यूजर नेम क्रिएट कर सकते हैं. ग्रुप बना सकते हैं। 
यह बी पढ़ें: गूगल Gemini से कैसे बनवाएं डेस्टिनेशन वेडिंग वाली तस्वीरें?
फीचर क्या है?
ऑडियो-वीडियो कॉल के अलावा कोट का भी फीचर है। यहां आप वॉट्सऐप से ज्यादा बोल्ड अंदाज में कोट शेयर कर सकते हैं। कई तरह के फोन्ट भी उपलब्ध हैं। आप मीटिंग कर सकते हैं, इवेंट सेट कर सकते हैं। किसी मीटिंग को शेड्यूल करने का भी ऑप्शन है। रिकॉर्डिंग का भी ऑप्शन उपलब्ध है।
ऐप में नया क्या है?
- फास्ट मैसेजिंग: ऐप के जरिए आप मीडिया, डॉक्यूमेंट, स्टीकर, लोकेशन, लिंक और थीम शेयर सकते हैं।
- सेफ्टी कंट्रोल: ऐप के डेवलेपर का दावा है कि अगर किसी ग्रुप में आप किसी के साथ ऐड हैं, उससे आप बात नहीं करना चाहते हैं तो ब्लॉक का ऑप्शन है, ऐड करने का भी फीचर है।
- प्राइवेसी: ऐप यूजर की गोपनीयता बरतने का दावा करता है।
- किस तरह के फोन में इंस्टाल हो सकता है?
- हर स्मार्टफोन में इसे आसानी से इंस्टाल किया जा सकता है।
क्या कह रहे हैं लोग?
Arattai इस्तेमाल करने वाले लोग फीचर पर प्यार लुटा रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने 5 स्टार रेटिंग दी है। लोगों का कहना है कि यह ऐप शानदार है लेकिन कुछ अपग्रेडेशन की जरूरत है। कुछ लोगों ने कहा है कि ऐप का पहला अनुभव शानदार है। अभी चैट्स के एनक्रिप्शन को और बेहतर करने की जरूरत है। 
यह भी पढ़ें- गूगल Gemini से बनवानी हैं नवरात्रि स्पेशल तस्वीरें? बस यही लिख डालिए
शिकायतें क्या हैं?
- ऐप थोड़ा स्लो है
- इंस्टाल के बाद OTP देर से आ रहा है
- ऐप कभी-कभी हैंग कर रहा है
- मैसेजिंग ऐप का नाम कम कैची है
- ऐप अच्छा है, नाम पढ़ पाना मुश्किल है
- अपडेट के बाद भी सारे कॉन्टेक्ट्स शो नहीं हो रहे हैं
- अभी ज्यादा ट्रैफिक बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है, खुल नहीं रहा है
- सर्च बार ज्यादा यूजर फ्रैंडली नहीं है
- नए लोगों से जुड़ना ज्यादा मुश्किल है
- पीसी वर्जन में बेहतर एनिमेशन नहीं है
Zoho क्या है?
Zoho एक कंपनी है, जिसकी शुरुआत श्रीधर वेंबु ने की है। यह कंपनी किसी बाहरी निवेश के बिना शुरू हुई है। कंपनी ने अपनी कमाई और संसाधनों से ही अपनी शुरुआत की है। पहले कंपनी का नाम AdventNet Inc. था, बाद में से Zoho कर दिया गया। कंपनी की शुरुआत एक गांव से हुई थी। अब यह ग्लोबल टेक डेवलेपर कंपनियों को टक्कर देने वाले सॉफ्टवेयर तैयार करती है। देसी इंजीनियरों को ट्रेन देकर कमाल किया है। 
श्रीधर वेंबु ने ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए युवाओं को सॉफ्टर डेवलेपमेंट से जोड़ा और कई स्टूडेंट, इसी कंपनी में काम करने लगे। अब Zoho के 50 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड सॉफ्टवेयर को 180 से ज्यादा देशों में 1 करोड़ से ज्यादा आबादी इस्तेमाल कर रही है। ईमेल, अकाउंटिंग, CRM और HR मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है। Zoho प्राइवेट कंपनी है। अब इसकी गिनती विश्वस्तरीय कंपनियों में हो रही है। 
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर चाहिए दुर्गा पूजा लुक? गूगल Gemini पर लिखिए ये प्रॉम्प्ट
किसे टक्कर देगा Arattai?
वॉट्सऐप की तरह इसमें भी कमाल के फीचर हैं। टेलीग्राम ऐप की भी यह ऐप याद दिला रहा है। अगर शिकायतों को दुरुस्त किया गया तो इस ऐप के यूजर बढ़ सकते हैं।
