logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7 एयरबैग्स और 8 सीटों के साथ लॉन्च हुई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2026, जानें कीमत

टोयोटा ने 2026 इनोवा क्रिस्टा लॉन्च कर दी है। इनोवा क्रिस्टा अपने नए फीचर्स के लिए सुर्खियों में है। यह कई वेरिएंट में आती है, जिसमें 7 एयरबैग वाला और आठ-सीटर शामिल है।

Toyota Innova Crysta 2026 launched

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2026, Photo Credit: Social Media

भारतीय बाजार में MPV सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में शामिल टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को नया अपडेट मिल गया है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 2026 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को नए लुक और अतिरिक्त फीचर्स के साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कार के डिजाइन और इंटीरियर में कई बदलाव किए हैं, जबकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई इनोवा क्रिस्टा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 26.63 लाख रुपये तक जाती है।

 

नई इनोवा क्रिस्टा को खासतौर पर बड़े परिवारों और कमर्शियल ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 7 और 8 सीटों के विकल्प में उपलब्ध यह MPV अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और सुरक्षित बन गई है। कंपनी का दावा है कि नए अपडेट्स के साथ यह ग्राहकों को बेहतर कम्फर्ट और ड्राइविंग अनुभव देगी।

 

यह भी पढ़ें: ये 5 कार केयर टिप्स आपको गर्मियों में बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं

नया लुक देगा प्रीमियम फील

2026 इनोवा क्रिस्टा के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट डिजाइन में किया गया है। कार में नया क्रोम फिनिश ग्रिल दिया गया है, जिसमें तीन हॉरिजॉन्टल स्लैट्स नजर आते हैं। इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर को भी अपडेट किया गया है। अतिरिक्त क्रोम एलिमेंट्स कार को अधिक आकर्षक और प्रीमियम लुक देते हैं। हालांकि इसके ओवरऑल डिजाइन और बॉडी प्रोफाइल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

 

कार के केबिन को भी नया और लग्जरी टच दिया गया है। इसमें ड्यूल-टोन लेदर अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड डैशबोर्ड, नए डोर ट्रिम्स और वुड पैटर्न इंसर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। एसी कंट्रोल पैनल और अन्य स्विचगियर को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: शहरी लोगों की पसंद बन रहीं ई-बाइक, लोगों का फायदा है या नुकसान?

इंजन वही, सुरक्षा पहले से मजबूत

नई इनोवा क्रिस्टा में 2.4-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 148 हॉर्सपावर और 360Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। सुरक्षा के लिए कार में 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

नई इनोवा क्रिस्टा पांच रंगों में उपलब्ध होगी और कंपनी को उम्मीद है कि यह मॉडल भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखेगा। प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, सुपर व्हाइट, सिल्वर मेटैलिक, एटीट्यूड ब्लैक माइका और अवांट-गार्ड ब्रॉन्ज मेटैलिक रंग में उपलब्ध होगी।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ 10.29 लाख में आ गई Renault Duster, फीचर्स भी जान लीजिए

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2026 की कीमतें

वेरिएंट बैठने की क्षमता
कीमत (एक्स-शोरूम)
GX Fleet 7-सीटर ₹19.72 लाख
GX 7-सीटर ₹19.72 लाख
GX 8-सीटर ₹19.77 लाख
GX+ 7-सीटर ₹21.15 लाख
GX+ 8-सीटर ₹21.20 लाख
VX 7-सीटर ₹24.93 लाख
VX 8-सीटर ₹24.98 लाख
ZX (टॉप मॉडल) 7-सीटर ₹26.63 लाख


और पढ़ें