logo

मूड

'UP जल रहा है और योगी बाबू यहां..', नोएडा कांड के बहाने BJP पर बरसीं ममता बनर्जी

नोएडा में हुए हिंसक प्रदर्शन के बहाने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा है कि यूपी जल रहा है और योगी यहां भाषण दे रहे हैं।

mamata banerjee

ममता बनर्जी, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचारक बनाकर भेजा है। उधर योगी आदित्यनाथ बंगाल में बीजेपी का प्रचार कर रहे थे, इधर नोएडा में हिंसक प्रदर्शन हुए। इसी पर चुटकी लेते हुए तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यूपी जल रहा है और योगी बाबू बंगाल आकर कह रहे हैं कि बुलडोजर चलता रहेगा। ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इस बार बंगाल पर कब्जा करने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा रही है। ममता ने यह भी कहा कि उन्होंने इतनी बेशर्म सरकार कभी नहीं देखी।

 

बंगाल में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), अधिकारियों के ट्रांसफर और चुनाव आयोग के तमाम फैसलों का जिक्र करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बहुत सी सरकारें देखीं, बहुत सारे नेता देखे लेकिन कभी भी इतनी भ्रष्ट, बेशर्म, तानाशाह और लुटेरी सरकार नहीं देखी। उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी इस लड़ाई का जवाब लोकतंत्र से देगी।

 

यह भी पढ़ें: 'नरेंद्र मोदी भ्रष्ट लेकिन TMC पीछे नहीं,' बंगाल में ममता को घेर गए राहुल गांधी

योगी पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

नोएडा कांड के बहाने योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'इन दिनों यूपी जल रहा है। योगी बाबू यहां आते हैं और भाषण देते हैं और कहते हैं कि बंगाल में भी बुलडोजर चलेगा। बंगाल में बुलडोजर काम नहीं करता है। बंगाली लोग सैल्यूट करते हैं, प्रणाम कहते हैं, जय सिंह और वंदे मातरम कहते हैं। यहां से लड़के और लड़कियां बीजेपी शासित राज्यों में जाते हैं और मारे जाते हैं। उन्हें टॉर्चर किया जाता है। जब वे बंगाली बोलते हैं तो उन्हें घुसपैठिया कहा जाता है। इसका बदला इस बार लोकतंत्र के बक्से में बंद होगा। इसी महीने ये लोग डिलिमिटेशन बिल ला रहा है। यह आपको टुकड़ों में काट देगा। इससे बंगाल बंट जाएगा और फिर ये लोग एनआरसी करेंगे।'

 

बीजेपी पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा, 'इस बार लड़ाई बहुत अलग है। बंगाल पर कब्जा करने के लिए बीजेपी किसी भी हद तक जा रही है। उसने लाखों लोगों के नाम कटवाए, बंगाल का सारा पैसा रोक दिया। इन लोगों ने हमारी सीटों को देखकर योजना बनाई है। अगर कोई EVM खराब होगी तो ये लोग उसे बदलेंगे नहीं, उसमें एक चिप डाल देंगे और लोगों से कहेंगे कि नई मशीन आने तक इंतजार करो। मैंने बीजेपी जितना गंदा खेल खेलते किसी को नहीं देखा है। मैं सात बार सांसद रही, चार बार केंद्रीय मंत्री रही। मैंने कई प्रधानमंत्री देखे लेकिन बीजेपी सरकार जितनी बेशर्म, तानाशाह, भ्रष्ट, सरकारें लूटने वाली, चोर, लोगों को मारने वाली और दंगे कराने वाली सरकार नहीं देखी।'

 

यह भी पढ़ें: 'इस बार और बड़ा खेला होगा, ऐसा हराना है कि....', BJP पर भड़कीं ममता बनर्जी

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में पूरा दमखम लगा रही बीजेपी के नेता दावा कर रहे हैं कि वे इस बार ममता बनर्जी को हरा देंगे। हालांकि, पिछली बार भी बीजेपी ने बहुत दम लगाया था लेकिन टीएमसी की सीटें घटने के बजाय बढ़ गई थीं। बीजेपी भी 77  सीटों तक पहुंची थी लेकिन वह सरकार बनाने से बहुत दूर थी।


और पढ़ें