logo

मूड

ट्रेंडिंग:

14 की मौत और 78 घायल, ईरान में 90 स्थानों पर अमेरिका ने मचाई तबाही

अमेरिका ने दो दिन में ईरान में 170 स्थानों पर हमलों को अंजाम दिया। जिस शहर में अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा, वहां भी अमेरिका ने बमबारी की है।

US Strike

ईरान पर अमेरिका का हमला। (Photo Credit: X/@CENTCOM)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा जंग शुरू हो चुकी है। मंगलवार को अमेरिकी सेना ने 80 स्थानों पर हमला किया था। बुधवार को यह संख्या बढ़कर 90 हो गई। उधर, ईरान ने कतर और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हवाई हमला किया। अमेरिका ने चाबहार, बंदर अब्बास, बुशहर और सिरिक शहरों में बमबारी की। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दो दिन में 14 लोग की मौत और 78 लोगों के घायल होने की खबर है।

 

अमेरिका की यह ताजा बमबारी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन जहाजों पर ईरान के हमले के बाद शुरू हुई। ईरान का कहना है कि खाड़ी पर उसका नियंत्रण बरकरार है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास करीब 6,000 नाविक फंसे हैं। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों और निर्दोष नागरिक नाविकों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को और कम करने के लिए आठ जुलाई को ईरान के खिलाफ हमलों का एक अतिरिक्त दौर पूरा किया है।'

 

यह भी पढ़ें: इंस्पेक्टर के पास 2.36 करोड़ की अवैध संपत्ति? बिहार में 5 ठिकानों पर छापेमारी

अमेरिका ने किसको बनाया निशाना?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि आठ जुलाई को ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर पूरा किया। इसका मकसद होर्मुज जलडमरूमध्य में कमर्शियल जहाजों और निर्दोष नागरिकों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को और कम करना है। अमेरिकी सेना ने ईरान के तट के पास लगभग 90 ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमलों को अंजाम दिया, इनमें एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी के साधन, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक क्षमताएं और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। 

 

सेंटकॉम ने आगे बताया कि ये हालिया हमले पिछली रात ईरान में किए गए सफल आक्रामक हमलों के बाद किए गए। अमेरिकी सेनाओं ने 7 जुलाई को लगभग 80 ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए थे। इनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की 60 से अधिक छोटी नावों को निशाना बनाया गया था। ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन कमर्शियल जहाजों पर हमला करके युद्धविराम का उल्लंघन करने पर ईरान को भारी कीमत चुकाने पर मजबूर किया गया।

 

यह भी पढ़ें: 'हम चुप नहीं बैठेंगे...' वर्ल्ड कप विवाद पर मिस्र की धमकी, FIFA का क्या कहना है?

ईरान ने कतर, कुवैत और बहरीन को बनाया निशाना

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने कतर, कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों और रणनीतिक केंद्रों को निशाना बनाया। बहरीन की राजधानी मनामा में एक रात में तीसरी बार धमाके की आवाज सुनी गई है। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पूरे खाड़ी देश में चेतावनी सायरन सक्रिय हैं। लोगों को शांत रहने और सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।

हमलों पर ईरान ने क्या कहा?

ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने अपने ताजे हमलों में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। यह घोर युद्ध अपराध है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह दक्षिणी तटीय प्रांतों में कई स्थानों और पूर्वी प्रांतों में पवित्र शहर मशहद जाने वाले रेलवे मार्ग पर स्थित दो पुलों पर अमेरिकी आतंकवादी सेना द्वारा किए गए आक्रामक हमलों की कड़ी निंदा करता है। अमेरिकी प्रशासन दुष्ट और मनोरोगी है।


और पढ़ें