logo

मूड

ट्रेंडिंग:

टॉयलेट करने को मिलेंगे केवल 2 मिनट...इस कंपनी का अजीब रूल

चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए टॉयलेट नियम लागू किया है। इसके तहत अब कर्मचारी एक तय समय के लिए ही टॉयलेट इस्तेमाल कर सकते हैं।

China company toilet policy

चीन कंपनी टॉयलेट, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

साउथ चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए अजीबोगरीब नियम बनाया है। इसके तहत अब कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी एक तय समय के लिए ही टॉयलेट का इस्तेमाल करेंगे। कंपनी के इस टॉयलेट रूल के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल, कंपनी ने तर्क दिया है कि यह रूल प्राचीन चीनी चिकित्सा ग्रंथ के अनुरूप है।

 

इस कंपनी का नाम थ्री ब्रदर्स मशीन मैन्युफैक्चरिंग है जो कि गुआंगडोंग प्रांत के फोशान में स्थित है। इस कंपनी ने 11 फरवरी को टॉयलेट के इस्तेमाल के लिए नियम तैयार किया। इसका उद्देश्य व्यवस्था बनाए रखना, कार्यकुशलता बढ़ाना और कार्यस्थल के रवैये को सही करना है। यांगचेंग इवनिंग न्यूज ने बताया कि कंपनी ने येलो एम्परर के इनर कैनन या हुआंग डि नेई जिंग का हवाला देते हुए कहा कि यह गाइडलाइंस उसके कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए है।

 

यह भी पढ़ें: US का 425 बिलियन डॉलर गोल्ड गायब? एलन मस्क के सवाल से बढ़ा विवाद

क्या होगी टाइमिंग, यहां देखें

कंपनी के इस नियम के अनुसार, कर्मचारियों को सुबह 8 बजे से पहले, सुबह 10.30 बजे से 10.40 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे के बीच, दोपहर 3.30 बजे से 3.40 बजे तक और शाम 5.30 बजे से 6 बजे तक टॉयलेट इस्तेमाल करने की अनुमति है। ओवरटाइम शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को रात 9 बजे के बाद टॉयलेट का इस्तेमाल करने की अनुमति है। इस निर्धारित समय के दौरान अगर किसी कर्मचारी को पेशाब करना होगा तो वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन वह केवल 2 मिनट के लिए ही टॉयलेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। 

 

HR से परमिशन

इसके अलावा कंपनी ने सुबह और दोपहर में कुछ समय के लिए टॉयलेट के इस्तेमाल पर सख्त बैन लगाया हुआ है। इसमें ओवरटाइम कर रहे कर्मचारी भी शामिल हैं। हालांकि, जो कर्मी किसी बीमारी से पीड़ित है तो ऐसे में वह ब्रैक के दौरान टॉयलेट का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए उन्हें एचआर से परमिशन लेनी होगी। हालांकि, इस दौरान बिताए गए समय के लिए उनके वेतन में कटौती की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'पैसे दो, अमेरिका पहुंचा देंगे' US से लौटे शख्स का किसान नेता पर आरोप

CCTV से निगरानी

कंपनी ने कहा कि वह CCTV कैमरों से कर्मचारियों की निगरानी करेगी, जो नियम का उल्लंघन करते हैं उन पर 100 युआन (1200 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। यह नियम फरवरी के अंत तक पायलट रन पर चलेगा और 1 मार्च से इसे आधिकारिक तौर पर लागू कर दिया जाएगा। 

Related Topic:#China

और पढ़ें