logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'न्यूयॉर्क को बर्बाद कर रहे हैं', ममदानी पर क्यों भड़के डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर भड़क उठे। ट्रंप का आरोप है कि ममदानी न्यूयॉर्क को बर्बाद करने में लगे हैं। लोग शहर से पलायन कर रहे हैं।

Donald Trump and Mahmood Mamdani

डोनाल्ड ट्रंप और जोहरान ममदानी। (Photo Credit: White House)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोहरान ममदानी पर न्यूयॉर्क को बर्बाद करने का आरोप लगाया। ट्रंप की यह प्रतिक्रिया न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के उस ऐलान के बाद आई, जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क में दूसरा घर रखने वाले रईसों पर 'पिए-आ-तेर' टैक्स लगाने की बात कही है। ट्रंप ने ममदानी की इसी टैक्स नीति का विरोध किया और कहा कि उन्हें जल्द ही अपना रवैया बदलना होगा। 

 

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'दुख की बात है कि मेयर ममदानी न्यूयॉर्क को बर्बाद कर रहे हैं। इसका कोई भविष्य नहीं! अमेरिका को इसकी विफलता में योगदान नहीं देना चाहिए। लोग पलायन कर रहे हैं। उन्हें (ममदानी) जल्दी ही अपना रवैया बदलना होगा। इतिहास ने साबित कर दिया है कि यह सब काम नहीं करता।'

 

यह भी पढ़ें: 'बाप-बेटा दोनों जलील, अमेरिका और इजरायल', धूम मचा रहा ये गाना किसने लिखा?

 

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी 50 करोड़ डॉलर तक की रकम जुटाना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने 50 लाख डॉलर या इससे अधिक कीमत के आलीशान मकान के उन मालिकों पर टैक्स लगाने की बात कही है, जो न्यूयॉर्क में नहीं रहते हैं। यह टैक्स सालाना होगा। ममदानी ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें बताया कि पिए-आ-तेर टैक्स सबसे रईस लोगों पर लगाया जाएगा। यह टैक्स उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो न्यूयॉर्क शहर की अचल संपत्ति में निवेश करते हैं, लेकिन वास्तव में वहां रहते नहीं हैं।

क्या है पिए-आ-तेर टैक्स?

पिए-आ-तेर (Pied-à-terre) एक फ्रेंच शब्द है। इसका मतलब छोटा अस्थायी घर या ठिकाना होता है। आमतौर पर बड़े और महंगे शहरों पर रियल एस्टेट की कीमतों को काबू करने, खाली पड़े घरों की समस्या से निपटने और जरूरतमंदों के लिए घर उपलब्ध कराने के मकसद से यह टैक्स लगाया जाता है। अमेरिका में बहुत ऐसे रईस हैं, जिनके पास न्यूयॉर्क में आलीशान मकान हैं, लेकिन वह वहां रहते हैं। नया टैक्स इन्हीं धनकुबेरों पर लगेगा।

 

यह भी पढ़ें: जितना महंगा हो रहा उतना सोना खरीद रहे भारत के लोग, 3 साल में दोगुना हुआ खर्च

 

राष्ट्रपति ट्रंप जोहरान ममदानी के इस प्रस्ताव के खिलाफ हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह टैक्स संपत्ति टैक्स के अलावा लगाया जाएगा। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल के मुताबिक करीब 13 हजार प्रॉपर्टी इसके दायरे में आएंगी। ट्रंप का कहना है कि ममदानी का प्रस्ताव भ्रामक है। इतिहास ने साबित कर दिया है कि यह सब काम नहीं करता है।


और पढ़ें